img-fluid

अचानक सीधी पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कलेक्टर को हटाया, हवाला मामले में एसपी भी नपे

March 22, 2026

सीधी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रशासनिक जवाबदेही (Administrative Accountability) को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सख्त रुख अपनाया है। सीधी जिले के आकस्मिक दौरे के दौरान मिली शिकायतों और समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री अचानक सीधी दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने जिला मुख्यालय का दौरा किया और आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनको कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में काम करने वाले अधिकारियों को जवाबदारी से काम करना चाहिए। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिम्मेदारी होती है। यदि शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उनको मैदान के बजाए वल्लभ भवन में बैठ कर काम करना चाहिए।


  • सीएम ने समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के कामकाज पर असंतोष जताया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेत भी दे दिए थे कि रात तक इसके परिणाम भी आ जाएंगे।

    गुना में हवाला राशि की डील पर एसपी सोनी नपे
    वहीं, गुना जिले में हाल ही में सामने आए नकदी लेनदेन और कथित गड़बड़ी के मामले में भी बड़ा निर्णय लिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। यह मामला हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली एक करोड़ से ज्यादा की नकदी को 20 लाख रुपये में डील कर छोड़ने से जुड़ा बताया जा रहा है।

    लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    सरकार के इस सख्त रुख को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share:

  • चैत्र नवरात्रि पर शिवसिटी में निकली एक किलोमीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा

    Sun Mar 22 , 2026
    भोपाल। राजधानी भोपाल के अरहेड़ी रोड स्थित शिवसिटी कॉलोनी (Shivcity Colony) में रविवार को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, अयोध्या नगर से लगे अरहेड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved