img-fluid

इंदौर: महू में फिर लव जिहाद का मामला आया सामने, उपचार के लिए आई पीड़ित महिला को लगाया नशे का इंजेक्शन

March 23, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के समीप महू (Mhow) के पातालपानी क्षेत्र स्थित बेलामोर रिसोर्ट (Bellamore Resort) में लव जिहाद (Love Jihad) और दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में आरोपी डॉक्टर सईद खान पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना से आक्रोशित युवती के परिजनों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।


  • जानकारी के अनुसार आरोपी डॉ. सईद खान गुजरखेड़ा में क्लिनिक संचालित करता है। करीब चार माह पहले पीड़िता उपचार के लिए उसके पास पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी ने महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद से वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

    रविवार को भी आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर बेलामोर रिसोर्ट बुलाया, जहां उसके साथ फिर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी हिंदू संगठन को दी, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता उसे लेकर थाने पहुंचे। जहाँ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. सईद खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • अचानक बाड़े में आ घुसे 5 आवारा कुत्तों, हिरणों पर किया हमला, 15 की मौत

    Mon Mar 23 , 2026
    सरगुजा: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हिरणों पर हमला कर दिया. आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई. इस हैरान कर देने वाले मामले से अधिकारियों और कर्माचरियों में हड़कंप मच गया. दरअसल, शुक्रवार रात कुत्तों एक झुंड अंबिकापुर के एनिमल रेसक्यू सेंटर संजय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved