img-fluid

इंदौर: मकान मालिक और किराएदार के विवाद ने लिया खतरनाक रूप, रात में कमरे में आग लगा दी

March 23, 2026

इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें मकान मालिक और किराएदार के विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने कथित तौर पर रात में किराएदार के कमरे में आग लगा दी। आग तेजी से फैलकर पास के मकान तक पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान घर में मौजूद अरविंद पाल, चांदनी पाल और छोटे बच्चों को आसपास के दो रहवासियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच सकी। किराएदार वेदनाथ साहू का आरोप है कि मकान मालिक ताराबाई पटेल से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि मकान मालिक ने फुटपाथ पर अवैध रूप से कमरे बनाकर किराए पर दिए थे और ₹1,00,000 भी लिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगाने के कारणों व आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

Share:

  • अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये प्लान

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान और इजराइल के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. 22 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों देश एक दूसरे पर गोलाबारी कर रहे हैं. इस युद्ध के चलते लोगों को गैस सप्लाई में दिक्कत न हो. उनको समय पर LPG मिलती रहे. इसके लिए सरकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved