img-fluid

सरपंच और सचिव ने फर्जी बिल से डकारे लाखों

March 23, 2026

  • मझौली के ग्राम पंचायत दुहतरा में वित्तीय अनियमितताएं, कार्रवाई की मांग

जबलपुर। जिले की मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम दुहतरा में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। यहां के सरपंच अरविंद पटेल और सचिव अजीत रजक पर फर्जी बिलों के माध्यम से विकास कार्यों की राशि हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, पांचवें वित्त आयोग की लगभग 3.50 लाख रुपए की राशि का दुरुपयोग किया गया है। आरोप है कि यह रकम फर्जी बिल लगाकर निकाली गई और कागजों में विकास कार्य दर्शा दिए गए।


  • जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
    बताया जा रहा है कि करीब 3-4 महीने पहले जनपद पंचायत की टीम ने मामले की जांच भी की थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरपंच और सचिव ने अपने करीबी शारदा पटेल और विजय पटेल के नाम पर फर्जी बिल लगाकर भुगतान निकाला। वर्ष 2023 से 2025 के बीच लगातार इन बिलों के आधार पर राशि निकाले जाने की बात सामने आई है, जो पंचायत दर्पण ऐप पर भी दर्ज है।

    कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
    ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 11 नवंबर 2025 को जनसुनवाई में इस मामले की शिकायत की थी।
    इसके बाद कई बार कलेक्टर को आवेदन दिए गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से सरपंच और सचिव के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार फर्जी बिलों के जरिए सरकारी राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। अब ग्रामीण इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Share:

  • राज्यसभा में अमित शाह पेश करेंगे CAPF Bill, क्या है इसमें-इससे क्या बदलेगा?

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि इस विधेयक बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और सीआईएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों में आईजी (IG) और उसके ऊपर के पदों पर आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के बारे में नियम तय किए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved