img-fluid

शरीर के कुशल संचालन के लिए बुद्धि का जागृत रहना अनिवार्य

March 23, 2026

  • कायस्थ महासभा के परिचय सम्मेलन में मंत्री विश्वास सांरग ने कहा…

जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने संस्कारधानी के प्रवास पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित 32वें विराट युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विजय नगर स्थित वर्मा बारात घर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ मंत्री श्री सारंग ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कायस्थ समाज की महत्ता पर प्रकाश डाला और अपने पूज्य पिता स्वर्गीय कैलाश सारंग के विचारों को साझा करते हुए कहा कि यदि संपूर्ण हिंदू समाज को एक मानव शरीर के रूप में परिकल्पित किया जाए, तो कायस्थ समाज उसकी बुद्धि और विवेक है।


  • उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार किसी शरीर के कुशल संचालन के लिए बुद्धि का जागृत रहना अनिवार्य है, उसी प्रकार राष्ट्र और धर्म की उन्नति के लिए कायस्थ समाज की सक्रियता अत्यंत आवश्यक है। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कायस्थ समाज को कलमधारी समाज के रूप में नमन किया। उन्होंने क्षेत्रीय विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए घोषणा की कि उत्तर मध्य विधानसभा स्थित भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंत्री के मार्गदर्शन में फूटाताल के समीप ग्राउंड में एक अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं प्राप्त होंगी। समारोह की अध्यक्षता महाकौशल प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अध्यक्ष श्रीवास्तव, मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष प्रदीप नीखरा सहित नीरज वर्मा, और समाज के अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

    Share:

  • रिंग रोड पैकेज-3 में बड़ी कामयाबी: एक किलोमीटर लंबे आरओबी का काम पूरा

    Mon Mar 23 , 2026
    342 करोड़ की लागत से कुसनेर अमझर खंड का विस्तार- 2027 तक लक्ष्य निर्धारित जबलपुर। यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली 114 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। परियोजना के तीसरे चरण के अंतर्गत हीरापुर बंधा गांव के समीप निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved