img-fluid

इंदौर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर उमड़ रही भीड़

March 25, 2026

प्रशासन ने ताबड़तोड़ पेट्रोल पंपों पर 61 टैंकर भिजवाए

इंदौर। शहर (Indore) में कल रात से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) खत्म होने की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) पर लोगों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि देर रात तक ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें (Long queues) लगीं। रातभर लगी कतारों के चलते कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया और कई पेट्रोल पंप बंद हो गए। इसके चलते अफवाहों को और बल मिला और आज सुबह से भी इसी तरह का माहौल हर पेट्रोल पंप पर नजर आया। इसे लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि शहर में अगले 10 दिनों का पेट्रोल-डीजल पंपों पर ही उपलब्ध है और डिपो पर भी पर्याप्त ईंधन मौजूद है।



  • जिले में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की दिक्कत ना आए, इसलिए कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से शुरू किया गया। सुबह 8 बजे तक ही मांगलिया डिपो से 61 टैंकर रवाना किए गए। इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 17 और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 19 टैंकर लोरियां विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हुईं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।

    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों सहित उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रहे हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि शहर में सिर्फ पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह है, लेकिन असल में ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि इंदौर में रोजाना करीब 10 लाख लीटर पेट्रोल बिकता है और इस समय सभी पंपों पर ही 92 लाख लीटर से ज्यादा का स्टॉक है। इसी तरह रोजाना करीब 15 लाख लीटर डीजल बिकता है और अभी हमारे पास 1.40 लाख लीटर डीजल उपलब्ध है। इसके अलावा डिपो पर भी पर्याप्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, लेकिन सिर्फ अफवाह के कारण लोग वाहन लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं। सभी को पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

    रात को एक घंटे में बिक गया दिनभर का पेट्रोल
    मारू ने बताया कि उन्हें रात से ही लगातार पंप संचालकों की ओर से सूचना मिल रही है कि बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने आ रहे हैं। सभी को निर्देश दिए हैं कि किसी को भी लौटाया नहीं जाए, ना कि कम दिया जाए। एक पंप पर एक ही घंटे में करीब 3 हजार लीटर पेट्रोल बिक गया। आमतौर पर इतना पेट्रोल दिनभर में बिकता है।

    देर रात तक खुले रहे पंप
    शहर में अफवाहों के कारण पैनिक की स्थिति ना बने, इसलिए कलेक्टर ने सभी पंपों को रात को जब तक कतारों में खड़े सभी वाहनों को ईंधन ना मिल जाए, तब तक खुला रखने के निर्देश दिए थे। जो पंप बंद हो गए थे, उन्हें भी खुलवाया गया। इसके चलते देर रात तक शहर के ज्यादातर पंप खुले रहे और लोगों को पेट्रोल-डीजल दिया गया। कई पंप रात 1 से 2 बजे तक वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरते रहे।

    रातभर खुलवाए गए पेट्रोल पंप
    स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कई पेट्रोल पंपों को देर रात तक खुला रखने के निर्देश दिए। एडीएम, पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालीं और खुद मॉनिटरिंग की। अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी हाल में आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हालांकि रात 1 बजे तक भी लोग घरों से निकालकर पेट्रोल भरवाते नजर आए।

    अपील— जरूरत जितना ही भरवाएं
    कलेक्टर शिवम वर्मा ने देर रात उड़ी अफवाह के बाद बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अपील जारी की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। प्रशासन के पास पूरी व्यवस्थाएं हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों में आकर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जितनी जरूरत है, उतना ही भरवाएं।

    मोदी के उद्बोधन ने मचाई खलबली
    सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना जैसे हालात और परिस्थितियों के उद्बोधन के वीडियो के चलते अफवाहें फैलीं और लोग पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड में है।

    Share:

  • सरकार का नया प्लान-क्या विधानसभा चुनाव के बाद आएगा महिला आरक्षण संशोधन?

    Wed Mar 25 , 2026
    नई दिल्ली। महिला आरक्षण (women’s reservation)से जुड़े संभावित संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार(Central Government) की रणनीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संसद के मौजूदा सत्र में इस विधेयक को पेश किए जाने की संभावना अब काफी कम हो गई है। दरअसल, सरकार लोकसभा (Parliament)सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved