
नई दिल्ली: अमेरिका (America) समेत दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में कोरोना (Corona) के केस फिर से बढ़ रहे हैं. अमेरिका में कोविड के वेरिएंट SARS-CoV-2 BA.3.2 के मामले सामने आए हैं. बीते कुछ महीनों से इस वेरिएंट के केस लगातार बढ़ रहे हैं. अमेरिका की सीडीसी का कहना है यह वेरिएंट पांव पसार रहा है. धीरे- धीरे मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दूसरे देशों में भी कोविड के मामले बढ़ सकते हैं. क्या फिर से मास्क का दौर लौट सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.
कोविड का SARS-CoV-2 BA.3.2 वेरिएंट नया नहीं है. साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में इस वेरिएंट के कई केस आ चुके हैं. लेकिन अब ये अमेरिका में फैल रहा है. BA.3.2 वेरिएंट में स्पाइक प्रोटीन पर करीब 75 म्यूटेशन पाए गए हैं. इसका मतलब है कि ये वेरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है और इसी वजह से यह फिर से एक्टिव हो गया है. लगातार हो रहे बदलावों के कारण यह वेरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में सक्षम हो सकता है.
क्या फिर से मास्क का दौर आएगा
महामारी विशेषज्ञ डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि फिलहाल भारत में नए वेरिएंट का कोई केस नहीं है. अधिकतर लोगों को टीका लग भी चुका है. ऐसे में कोविड से गंभीर लक्षण होने की कोई आशंका नहीं है. इस वेरिएंट के लक्षण भी हल्के ही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है.
जहां तक बात मास्क की है, तोफिलहाल मास्क को लेकर कोई अनिवार्य गाइडलाइन नहीं है, लेकिन भीड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने में कोई बुराई भी नहीं है.खासकर अस्पताल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने से आप कई दूसरी बीमारियों से भी बचाव कर सकते हैं. डॉ किशोर कहते हैं कि अमेरिका में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में दूसरे देशों में केस बढ़ने की आशंका तो हो सकती है, लेकिन कोविड से किसी प्रकार का कोई गंभीर खतरा नहीं होगा.
क्या फिर से वैक्सीन लगवाने की होगी जरूरत?
डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि दुनियाभर के कई देशों में कोविड वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन हो चुका है. वैक्सीन लगने के बाद कोविड के गंभीर लक्षण नहीं होते हैं. चूंकि येट वेरिएंट नया नहीं है ऐसे में ये जरूरी नहीं है कि फिर से बूस्टर डोज की जरूरत पड़े. वैक्सीन लोगों को लग चुकी है. भले ही यह संक्रमण को पूरी तरह न रोक पाएं, लेकिन मरीजों में कोविड से गंभीर लक्षण नहीं आने देगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved