
इंदौर। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में लगातार लारेंस विश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से लोगों को धमकी देकर करोड़ों की मांग की गई थी। इंदौर के तुकोगंज में बिल्डर संजय जैन और निपानिया के स्कूल संचालक और किशनगंज में एक व्यापारी को करोड़ों की वसूली के लिए धमकी आई थी। सभी मामलों में स्थानीय थानों में केस दर्ज किया गया था। अशोकनगर में तो पुलिस ने गैंग से जुड़े मनीष जांगिड़ को गिरफ्तार भी किया था। इंदौर के केस में उसे क्राइम ब्रांच की टीम जेल से रिमांड पर लेकर आई है।
लगातार संगठित गिरोह से मिल रही धमकियों के बाद डीजीपी कैैलाश मकवाना ने सभी मामलों की जांच एसटीएफ को सांैपने के आदेश जारी किए हैं। वहीं डीआईजी राहुलकुमार लोढ़ा और एसपी नवीन चौधरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है। इसकी निगरानी एडीजी श्रीनिवास वर्मा करेंगे। बताते हैं कि 6 मामलों के सभी दस्तावेज स्थानीय पुलिस एसआईटी को सांैप देगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved