
पटना. भारतीय जनता पार्टी (BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) नितिन नवीन (Nitin Naveen) आज विधानसभा (Legislative Assembly) में अपना इस्तीफा (resigned) देने वाले थे। लेकिन, अब आज वह इस्तीफा नहीं देंगे। उनके आज का यह कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। दरअसल अचानक उन्हें दिल्ली जाना पड़ गया। वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विधानसभा से त्यागपत्र देने की मिली थी जानकारी
रविवार सुबह विधानसभा की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि नितिन नवीन आज सुबह 8:40 में अपना इस्तीफा संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधानसभा जाकर देंगे। रविवार होने के बावजूद विधानसभा कार्यालय खोल दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी निर्धारित समय पर विधानसभा के दफ्तर पहुंच गए। इतना ही नहीं नितिन नवीन के समर्थक और भाजपा के कई नेता भी विधानसभा पहुंच गए थे, लेकिन अचानक नितिन नवीन के कार्यक्रम में बदलाव हो गया। इसके बाद वापस विधानसभा से यह जानकारी दी गई कि नितिन नवीन आज अपना इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार पुलिस का सिपाही UP से बिहार तक करता था कारोबार, 25 करोड़ के स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। दोनों को 30 मार्च तक अपना इस्तीफा देना है। नियम के अनुसार 14 दिन से अधिक एक व्यक्ति दो सदन का सदस्य नहीं रह सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विधानसभा से 30 मार्च तक इस्तीफा देना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 30 मार्च को अपना इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन अब तक जदयू या विधानसभा की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफा देने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद आज उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं दिया और आकस्मिक किसी कारणों से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved