img-fluid

मुख्यमंत्री सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों से होंगे रूबरू

March 31, 2026

  • नया शैक्षणिक सत्र कल से

इंदौर। स्कूलों की छुट्टियों का आज अंतिम दिन है। कल से सभी विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचेंगे व प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा और सरकार की ओर से स्कूल चले हम अभियान शुरू होगा। स्कूलों में प्रवेश उत्सव के लिए विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे और फूलमालाएं भी पहनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विद्यार्थियों से सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।

मध्यप्रदेश के 92 हजार सरकारी स्कूलों में कल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में तकरीबन 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनकी कक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चले हम अभियान शैक्षणिक सत्र के साथ ही शुरू किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को कक्षा और स्कूल के प्रति आकर्षण और शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। अभिभावकों से संवाद भी किया जाएगा और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर शिक्षकों को अलग-अलग जवाबदारियां भी दी गई हैं।


  • स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शुरुआत से ही स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बेहतर संचालित हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी शांतस्वामी भार्गव ने बताया कि इंदौर में प्रवेश उत्सव सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा। इसका फीडबैक भी लिया जा रहा है। विशेष कार्यक्रम शासकीय नवीन मानव कन्या हाई सेकंडरी सांदीपनि स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर जिले के मंत्री, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लाइव मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के सुनने और सीधे जुडऩे की व्यवस्था यहीं पर रहेगी।

    Share:

  • सलमान खान ने डायरेक्टर वामशी से मिलाया हाथ, नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान

    Tue Mar 31 , 2026
    डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाईजान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक एक्शन-थ्रिलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved