img-fluid

इन्दौर: इंद्र के वेश में 108 युवाओं ने खींचा भगवान का रथ

March 31, 2026

  • महावीर जन्मोत्सव की धूम… निकला विशाल मंगल जुलूस… 70 से अधिक भजन मंडलियां शामिल हुर्इं
  • भगवान महावीर के 2624वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर जैन धर्म की जय-जयकार से गूंजा शहर

इन्दौर। भगवान महावीर (Lord Mahavir) का जन्मकल्याण (janmakalyan) मनाने के लिए अभा श्वेतांबर जैन (Shvetambar Jain) महासंघ ने राजबाड़ा से विशाल मंगल जुलूस निकाला। जुलूस में भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान महावीर चांदी के रथ पर सवार हुए, जो सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। हाथों में जैन धर्म के प्रतीक लेकर महिलाएं भजन गाती, नृत्य करती चल रही थीं तो पुरुष जियो और जीने दो का नारा लगा रहे थे। हर द्वार बड़ी-बड़ी रंगोलिया सजाकर प्रभु दर्शन के लिए पलक-पांवड़े बिछाकर इंतजार कर रहा था। तिलक लगाकर न केवल बधाइयां दी जा रही थीं, बल्कि पानी पिलाकर सेवा कार्य भी किया जा रहा था।

देश और दुनिया को जियो और जीने दो का अमर संदेश देने वाले प्रभु महावीर का 2624वां जन्मकल्याणक महोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राजबाड़ा से लेकर दलालबाग तक का रास्ता दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रवेश द्वार तोरण से सजाए गए। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर बधाई गीत बजाए जा रहे थे। यह जानकारी देते हुए महासंघ के अध्यक्ष विजय मेहता और प्रचार सचिव योगेंद्र सांड ने बताया कि राजबाड़ा पर सुबह 8.30 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अग्निबाण के संपादक राजेश चेलावत, स्वप्निल कोठारी, विजय मेहता, मनीष सुराना, सुधीर सेठिया, भारत पारीख, अरविंद बागड़ी व दीपक भटेवरा, डॉ. मनोहर दलाल ने पंचरंगी झंडी दिखाकर विशाल मंगल जुलूस को रवाना किया। गुरुदेव राजेशमुनिजी व संकेतमुनि सा. ने मंगल पाठ का वाचन किया और जुलूस में पंजाब से कई किलोमीटर की यात्रा कर इंदौर पधारे महाराज का संघ भी शामिल हुआ। जन्मकल्याणक यात्रा में सुजान चोपड़ा, विनोद जैन, डा. प्रकाश बंगानी, कैलाश नाहर, स्वप्निल कोठारी, हंसराज जैन, प्रकाश भटेवरा, डा. राजीव चौधरी, जिनेश्वर जैन, कीर्ति शाह, यशवंत जैन, पारस कटारिया, पारस बोहरा, अनुरोध ललित जैन, अनोखीलाल जैन, अशोक राजगढ़वाला, मनोहर लोढ़ा व निलेश पोखरना, अशोक मांडलिक विशेष रूप से उपस्थित थे।


  • जीवनचरित्र और शाकाहार पर विशाल झांकियां
    महासंघ के महासचिव ललित छल्लानी व संतोष मामा और रितेश कटकानी व सोमिल कोठारी ने बताया कि जुलूस में भगवान महावीर के जीवनचरित्र और शाकाहार अपनाओ पर आधारित चलित झांकियां थीं। जुलूस में मौजूद तीन झांकियों में स्वच्छता का संदेश देते हुए पर्यावरण बचाने की सीख दी गई। झांकी में बताया गया कि भगवान महावीर स्वामी ने तपोवन में वृक्ष के नीचे तपस्या कर जीवों की रक्षा करते हुए मोक्ष की प्राप्ति की है। वहीं इजराइल-अमेरिका और ईरान के युद्ध की छवि को दिखाया गया है। झांकी में ‘युद्ध पर लगे विराम चाह रहा है हिंदुस्तान’ के नारे लिखे हुए थे। वहीं तीसरी झांकी में त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की का जयघोष गाते बंगाली धूनी नृत्य के साथ विभिन्न तरह के वेस्टर्न में महिलाएं एकता का संदेश देती नजर आईं।

    3 किलोमीटर लंबा जुलूस, 300 से ज्यादा दोपहिया वाहन शामिल
    शिखरचन्द बापना व विजय ललवानी ने बताया कि जुलूस की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि इसका एक सिरा राजबाड़ा पर था तो दूसरा सिरा मल्हारगंज पर। करीब 3 किलोमीटर लंबे जुलूस को तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में 3 घंटे लगे। राजबाड़ा से शुरू हुआ जुलूस खजूरी बाजार, गोराकुंड चौराहा, मल्हारगंज, बड़ा गणपति चौराहा, महावीरबाग से होते हुए दलालबाग पर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गया, जहां संतों के प्रवचन हुए।

    सेवा का संदेश देते बच्चे
    उन्मुक्त आनद आश्रम के बच्चे त्यागी मां श्री के रूप में शामिल हुए और भगवान महावीर का जयघोष करते नजर आए।


    महिलाओं की रैली
    महिलाओं की दोपहिया वाहन रैली निकाली गई, जो महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रही थी। जैन संस्कार बहुमंडल ने महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते कदम को दिखाया। बंगाल का धूनी नृत्य, भगवान महावीर के जन्म के समय माता को दिखे 16 स्वप्न हाथों में लेकर पहुंची 27 भव को दिखाती बच्चियां सफेद वस्त्रों में नजर आईं।

    झलकियां
    – गजराज की प्रतिकृति में शामिल गजराज पर प्रमुख इंद्र बैठे।
    – हाथों में रंग बिरंगी छतरियां लेकर महिला मंडल का समूह शामिल हुआ।
    – कई वर्गफीट की रंगोलियां पूरे मार्ग पर बनाई गईं।
    – पूरे जुलूस मार्ग पर बड़े-बड़े तोरण सजाए गए।
    – 16 स्वप्न की वेशभूषा में महिलाएं और बच्चे हुए शामिल।
    – गैस सिलेंडर को लेकर जागरूकता फैलाई- डरें नही, भरपूर स्टॉक।
    – सैकड़ों मंच स्वागत के लिए लगाए गए थे।
    – पंचरंगी पगड़ी से स्वागत।
    – बुजुर्ग और बच्चों को धूप और थकान से बचाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा ई-रिक्शा साथ चले।
    – चांदी के रथ पर प्रभु महावीर ने दिए भक्तों को दर्शन।
    – बड़ी-बड़ी रंगोलियों से सजा मार्ग।
    – रास्तेभर गूंजे त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की तथा जियो और जीने दो के संदेश।
    – खतरगच्छ जैन युवा संघ के 108 युवाओं ने इंद्र के वेश में नंगे पैर खींचा रथ।
    – 3 किलोमीटर लंबा था जुलूस, 300 से ज्यादा दोपहिया वाहन थे।
    – जुुलूस में श्वेतांबर जैन समाज की महिलाएं केसरिया वस्त्र में और पुरुष सफेद वस्त्र में हजारों की संख्या में शामिल हुए, जो रास्तेभर त्रिशलानंदन वीर की और जय बोलो महावीर का नारा लगाते नजर आए।

    Share:

  • इन्दौर: पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, प्लाट और टर्फ नीलाम करेगा निगम

    Tue Mar 31 , 2026
    एक माह पहले ताले लगाए थे, लेकिन जमा नहीं किया टैक्स, अब नीलामी की तैयारी इन्दौर। एक माह पहले हुकमाखेड़ी क्षेत्र (Hukmakhedi Area) में नगर निगम (Municipal council) ने लाखों की राशि के कई बकायादारों (Defaulters) के यहां तालाबंदी (Lockdown) की थी और एक माह की मोहलत देकर राशि जमा कराने को कहा था, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved