img-fluid

परीक्षा के दिन था तेज बुखार, बाद में हुई मौत; अब निकिता को 12वीं में मिले 93 फीसदी अंक

March 31, 2026

श्रीगंगानगर: राजस्थान में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार (31 मार्च) को घोषित कर दिया गया. वहीं इस बोर्ड परीक्षा में कमाल कर देने वाली श्रीगंगानगर के रावला गांव की निकिता के परिवार के लिए ये दिन भावुक कर देने वाला था. दरअसल, निकिता ने तेज बुखार के दौरान 12वीं बोर्ड के एग्जाम दिए और कुछ दिन बाद तबीयत ज़्यादा बिगड़ने के बाद निकिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं मगंलवार को जब रिजल्ट आया तो निकिता के 93 फीसदी नंबर आए.

रिजल्ट आने के बाद तमाम बच्चों के घर खुशी का माहौल था लेकिन निकिता के घर बेटी का रिजल्ट देख परिवार मे मातम का छाया हुआ है. परिवार ने बताया की पेपर देने के कुछ दिन बाद उसकी तबियत खराब हो गई थी, जिसके चलते अधिक डायबटीज होने से निकिता की मौत हो गई. निकिता की मौत रिजल्ट आने से 20 दिन पहले हुई. वह कलेक्टर बनना चाहती थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था.


  • श्रीगंगानगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय रावला में पढ़ने वाली छात्रा परीक्षा की जंग में तो जीत गई लेकिन जिंदगी की जंग से परीक्षा परिणाम आने से पहले ही हार गई. कक्षा 12वीं की छात्रा निकिता ने इस वर्ष कला वर्ग में 12वीं की परीक्षा दी थी. परीक्षा होने के बाद निकिता अचानक बीमार हो गई. इसके बाद निकिता के परिजन उसे इलाज के लिए लेकर गए तो डॉक्टर की टीम ने उसे बीकानेर भेज दिया.

    बीकानेर में पीलिया से पीड़ित निकिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं आज जारी हुए परीक्षा परिणाम में निकिता के 93.80% अंक आए हैं. निकिता के परिजनों के भी बेटी के निधन के बाद बुरा हाल है. निकिता के पिता मंगल सिंह व माता चरनजीत कोर ने बताया कि उनकी बेटी पढाई में बहुत ही होनहार थी लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था.

    वहीं निकिता की दो ओर बहने हैं जिसमे एक बहिन बड़ी भिंदर कोर जो कि अपने ननिहाल में बीएसटीसी कर रही है तो उसकी छोटी बहन निशु 10 कक्षा पास की है और छोटा भाई अरमान सिंह है उसमें भी इसी वर्ष कक्षा 8वीं पास की है. और निकिता के माता पिता मजूदरी करते है. निकिता के पिता ने बताया कि निकिता को पेपर देने के दौरान ही तेज बुखार हो गया था और बुखार में ही उसने पेपर दिए.

    Share:

  • LPG संकट के बीच IIT बॉम्बे का बड़ा इनोवेशन, कचरे से किचन फ्यूल बनाने वाली बनाई मशीन

    Tue Mar 31 , 2026
    मुंबई: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और LPG सप्लाई को लेकर बनती अनिश्चितता के बीच IIT बॉम्बे ने एक ऐसा समाधान पेश किया है, जो न सिर्फ सस्ता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद है. संस्थान ने सूखे पत्तों और जैविक कचरे से किचन का ईंधन बनाने की पेटेंट तकनीक विकसित की है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved