
इंदौर। एक ओर तो कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं देश की तीनों बड़ी गैस कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस के दाम में आज 21 रुपए से लेकर 851 रुपए तक की बेहताशा वृद्धि कर दी। हालांकि घरेलू एलपीजी के दाम यथावत रखे गए हैं। इसमें पहले ही इसमें 60 रुपए की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। आज से की गई बढोत्तरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर में 340 रु. औद्योगिक गैस सिलेंडर में 851 रुपए और अप्पू गैस सिलेंडर में 21 रुपए की वृद्धि की गई।
गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 2 हजार 186 रुपए का आएगा, इसमें 340 रुपए 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। 47.5 किलो का गैस सिलेंडर जो बड़ो उद्योगों में लगता है, उसके दाम में 851 रुपए 50 पैसे की बढोत्तरी कर दी है। हालांकि इन कीमतों में एचपीसीएम, इंडेन और भारत की कंपनियों के सिलेंडर के दामों में अंतर आ सकता है, वहीं घरेलू उपयोग में दिए जाने वाले 5 किलो के अप्पू सिलेंडर में भी वृद्धि की गई है। यह सिलेंडर पहले 349 रुपए का आ रहा था, जिसमें 21 रुपए 50 पैसे बढ़ाए गए हैं। यानि यह सिलेंडर अब 349 रुपए में आएगा तो 5 किलो का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर 82 रुपए महंगा हो गया है। यह सिलेंडर अब 555 रुपए की बजाय 637 रुपए का पड़ेगा। यह सिलेंडर आज से 5 हजार 462 रुपए का हो जाएगा। कल तक इसके दाम 4 हजार 610 रुपए 50 पैसे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved