img-fluid

हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग 15 मीटर चौड़ा, रामानुज कोट से दानी गेट तक 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क

April 02, 2026

  • टेंडर हो चुके हैं- निगम आयुक्त ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व के चलते नदी और नदी से जुड़ी सभी सड़क चौड़ी करने का काम शहर में इन दिनों चल रहा है। अब नदी के पास की हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग और रामानुज कोट से दानी गेट चौराहे तक की सड़क चौड़ी होगी। दानी गेट चौराहे तक की सड़क का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने इस सड़क का निरीक्षण किया।



  • लगातार शहर में चौड़ीकरण का काम चल रहा है। नदी के पास महत्वपूर्ण सड़क जहाँ पर पेशवाई निकलती है इनमें से एक रामघाट मार्ग जहाँ सवारी भी हर साल निकलती है, इसको देखते हुए रामघाट मार्ग से हरसिद्धि की पाल तक की सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है और रामानुज कोट से गणगौर दरवाजे होते हुए मोड़ की धर्मशाला से दानी गेट चौराहे तक 18 मीटर चौड़ी सड़क की जाएगी। इसके लिए टेंडर का काम हो चुका है और आने वाले दिनों में वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू किया जाएगा। इसी कार्य के निरीक्षण के लिए बुधवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह तथा नगर निगम के इंजीनियरों ने पूरा निरीक्षण किया। आने वाले दिनों में काम शुरू किया जाएगा। पहले यहाँ पर टाटा की सीवर लाइन डालेगी और उसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। इस मार्ग से हर बार सवारी भी निकलती है और दिक्कत होती है। इसी के चलते सवारी मार्ग भी चौड़ा हो जाएगा और सिंहस्थ महापर्व के दौरान में यहाँ पर यातायात में दिक्कत नहीं आएगी। वर्तमान में इस सड़क पर जाम लगता है। रामानुज कोट से लेकर गणगौर दरवाजे तक ज्यादा मकान नहीं हैं। अधिकतर आश्रम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जमीन तथा धर्मशालाएँ हैं, इसलिए यहाँ पर चौड़ीकरण में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। रहवासी बस्ती कम है और उनका ज्यादा भाग नहीं जा रहा है।

    Share:

  • मलबे में बदल गई 100 साल पुरानी कोतवाली

    Thu Apr 2 , 2026
    उज्जैन। अंग्रेजों के समय में जो कोतवाली बनी थी वह अब टूट चुकी है। कई सालों तक जर्जर भवन में ही कोतवाली थाना लगता रहा लेकिन अब इस मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। कोतवाली के मलबे को देखकर लोग इस संबंध में बातें कर रहे हैं। चौडीकरण के कारण 100 साल पूराना कोतवाली भवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved