img-fluid

साँप पकडऩे वाले ही नहीं हैं उज्जैन वन विभाग में

April 02, 2026

  • शहर में गर्मी के कारण निकल रहे हैं जहरीले साँप-सूचना देने पर नहीं जाती टीम

उज्जैन। शहर में गर्मी और मावठे की बारिश के कारण बिलों से सांप निकालने की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में सांप रेस्क्यू के लिए वन विभाग निजी स्नेक कैचरों के भरोसे ही है, क्योंकि उज्जैन में वन विभाग के पास खुद का एक भी सांप विशेषज्ञ नहीं है।


  • उल्लेखनीय हैं कि उज्जैन में वन विभाग की रेस्क्यू टीम जंगली जानवरों को पकड़ लेती हैं, लेकिन उनके लिए सांप को पकडऩा मुश्किल हैं। वर्तमान में विभागीय व्यवस्था में वन विभाग के नियमित कर्मचारी जंगली जानवर जैसे नील गाय, सियार, लोमड़ी, बंदर आदि जंगली जानवरों को पकडऩे में तो सक्षम हैं लेकिन अगर साँप निकलने की बात आती है तो वह सिर्फ असहाय ही नजर आते हैं। साँप निकलने की सूचना पर कोई स्नेक कैचर की व्यवस्था यहाँ नहीं है। यही कारण है कि वन विभाग निजी स्नेक एक्सपर्ट को बुलाकर साँप को पकड़वाते हैं। ऐसे में विभाग को यह जानकारी भी नहीं लग पाती है कि शहर के रहवासी इलाके में जो साँप निकलते है वह कौन सी प्रजाति के है। हालांकि उज्जैन वन विभाग के रेस्क्यू टीम में दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ऐसे हैं जो साँप पकडऩे की कला को जानते हैं। अधिकतर निजी स्नेक कैचर के अनुपस्थिति में विभाग इनके सहयोग से ही साँप पकड़ कर जंगल में छोड़ता है।

    इन नंबरों पर करे कॉल
    वन विभाग द्वारा हर साल सांप पकडऩे के लिए निजी स्नेक कैचर और इनकी टीम की मदद ली जाती हैं। वे साँपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ आते हैं। इस बार भी वन विभाग द्वारा कई निजी स्नेक एक्सर्ट के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। शहर तथा गांव में सांप दिखने पर इन नंबरों पर (9754797230, 7828705050, 9179777242, 8085050001, 9826442620) सूचना देकर मदद माँगी जा सकती है। वहीं साँप पकड़वाने का खर्चा भी लोगों को खुद उठाना पड़ेगा। गर्मी के दौरान उज्जैन जिले में खासकर रसेल वाइपर, कोबरा और घोड़ा पछाड़ साँप ज्यादा निकलते हैं।

    Share:

  • UPI ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड! मार्च में 22.64 करोड़ ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट में आई जबरदस्त उछाल

    Thu Apr 2 , 2026
    डेस्क: भारत में डिजिटल पेमेंट का दौर लगातार तेजी पकड़ रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इसकी अगुवाई कर रहा है। मार्च 2026 में UPI ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए 22.64 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए हैं। यह आंकड़ा न सिर्फ पिछले महीने से ज्यादा है, बल्कि यह दिखाता है कि देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved