img-fluid

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर क्यों हुआ FIR, सीवान में किसने दी खुली चुनौती

April 07, 2026

सीवान: बिहार का सीवान इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. दरअसल इस बार सीवान की चर्चा शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को लेकर हो रही है. जानकारी के अनुसार शहाबुद्दीन के बेटे आरजेडी विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में एमएच नगर हसनपुरा थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह एफआईआर चंदन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, हसनपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में चंदन सिंह के काफिले पर हमला किया गया. आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इसके पीछे हत्या की साजिश रची गई थी. चंदन सिंह ने अपनी शिकायत में विधायक ओसामा शहाब और उनके समर्थकों को आरोपी बनाया है.


  • इस मामले में सिर्फ एक पक्ष ही नहीं, बल्कि दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने चंदन सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. यानी यह पूरा मामला अब दो पक्षों के बीच विवाद का रूप ले चुका है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और सच्चाई का पता लगाने में जुटी है.

    गौरतलब है कि ओसामा शहाब, सीवान के चर्चित पूर्व बाहुबली नेता दिवंगत शहाबुद्दीनके बेटे हैं. शाहबुद्दीन का इस क्षेत्र में लंबे समय तक दबदबा रहा है. ऐसे में उनके बेटे का नाम इस मामले में सामने आने से यह मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है और राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.

    इस पूरे मामले पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि सीवान पुलिस इस मामले का गंभीरता से अनुसंधान कर रही है, उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हमले के पीछे असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई बड़ा साजिशी नेटवर्क शामिल है.

    फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इस घटना ने सीवान की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है. अब सबकी नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर इस मामले में क्या सच्चाई सामने आती है और आगे क्या कार्रवाई होती है.

    Share:

  • क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, पुलिस ने कार से पकड़ा, किस केस में होगी पेशी?

    Tue Apr 7 , 2026
    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नए विवाद में फंस चुके हैं. सिडनी के मारौबरा में 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को उन्हें ड्रिंक-एंड-ड्राइव के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे, पुलिस मारौबरा के मालाबार रोड पर रूटीन चेकिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved