img-fluid

डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ अज्ञात लोगों ने की छेड़छाड़, सतना में भड़का जनआक्रोश

April 10, 2026

भराहटा। सतना के उचेहरा कस्बे के पास भराहटा गांव (Bharahata Village) के नजदीक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर (Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar) की मूर्ति (Statue) लगी हुई है। इस मूर्ति के साथ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। मूर्ति के चेहरे पर काला पेंट पोतने के साथ इसको क्षतिग्रस्त भी किया गया। इसके बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। लोगों ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का विरोध शुरू कर दिया है। वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मूर्ति के पास जमा होने लगे। तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए नागौद-उचेहरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    Share:

  • ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत, अमेरिकी हमले में गंभीर रूप से हुए थे जख्मी

    Fri Apr 10 , 2026
    डेस्क। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले सप्ताह हुए अमेरिकी हवाई हमले में घायल हो गए थे। इस बात की पुष्टि ईरान के सरकारी टेलीविजन ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उनके घर पर हमला हुआ था। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved