img-fluid

एंबुलेंस में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 40 फीट दूर जा गिरी एंबुलेंस की छत

October 09, 2026

मयूरभंज। ओडिशा के मयूरभंज जिले में उदला उपमंडलीय अस्पताल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। भुवनेश्वर के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते समय एक मरीज की एंबुलेंस में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में मरीज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कुंडाबाई इलाके के रहने वाले सुयश कुमार बारिक के रूप में हुई है। वह ब्लड इन्फेक्शन जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, मरीज को ले जाने के लिए एक निजी ऑपरेटर की एंबुलेंस किराये पर ली गई थी। रास्ते में उदला उपमंडलीय अस्पताल के पास मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए एंबुलेंस चालक ने ऑक्सीजन सिलेंडर का वाल्व खोला। इसी दौरान एंबुलेंस में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उछलकर करीब 40 फीट दूर जा गिरी। कुछ ही देर में आग ने पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। एंबुलेंस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मरीज के परिजनों ने किसी तरह उसे जलती हुई एंबुलेंस से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। हादसे के कुछ ही मिनटों के भीतर उसकी मौत हो गई।


  • इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धमाके के कारण अस्पताल परिसर और आसपास मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। यह एंबुलेंस एक निजी ऑपरेटर की थी। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ऑक्सीजन सिलेंडर का वाल्व खोलने के दौरान आग कैसे लगी और धमाका किन परिस्थितियों में हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक मरीज की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Share:

  • जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती, SC ने सुनवाई से किया इनकार

    Fri Oct 9 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए CJP के प्रदर्शन से जुड़े FIR रद्द करने के अपने फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। याचिका में मांग की गई थी कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। सुनवाई के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved