img-fluid

पाकिस्तान के एक सैनिक की कीमत कितनी है? सऊदी अरब ने लगा दी बोली

April 15, 2026

डेस्क: सऊदी अरब ने पाकिस्तान की सैनिकों की बोली लगा दी है. दरअसल, ईरान जंग के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने जैसे ही रियाद में अपने 13 हजार सैनिक भेजे. वैसे ही सऊदी ने इस्लामाबाद के लिए 3 बिलियन डॉलर (2.7 लाख करोड़ रुपए) की राशि जारी कर दी. इसे दोनों देशों के बीच एक समझौते के तौर पर देखा जा रहा है. 2025 में सऊदी ने पाकिस्तान के साथ डिफेंस डील किया था. इस डील से जहां सऊदी की सुरक्षा मजबूत हुई थी. वहीं पाकिस्तान को इससे आर्थिक लाभ मिलने की बात कही गई थी.



  • ब्लूमबर्ग के मुताबिक सऊदी ने 3 बिलियन डॉलर की राशि ऐसे वक्त में दी है, जब पाकिस्तान ने अपने 13 हजार सैनिक सऊदी की सुरक्षा में लगाए हैं. यही वजह है कि इस पैसे को पाकिस्तान सेना की बोली से जोड़कर देखा जा रहा है. अल अरबिया के मुताबिक पाकिस्तान को एक हफ्ते में अतिरिक्त सहायता की यह राशि दे दी जाएगी. इसके अलावा सऊदी से पाकिस्तान ने पूर्व में जो कर्ज लिया है, उसकी डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है.

    Share:

  • 50 नहीं तो 33 भी चलेगा, मायावती ने किया महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन

    Wed Apr 15 , 2026
    लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह कम से कम महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक शुरुआत है. उन्होंने कहा कि इसमें काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved