img-fluid

लेबनान में 10 दिन का युद्ध विराम: नेतन्याहू बोले- शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मकसद…

April 17, 2026

यरूशलम. इस्राइल (Israel) के प्रधानमंत्री (PM)  बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लेबनान (Lebanon) में 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति दी है। एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है।


  • हिजबुल्ला ने क्या कहा?
    उधर, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा, कोई भी युद्ध विराम पूरे लेबनान क्षेत्र में लागू होना चाहिए। इस्राइली दुश्मन को किसी भी तरह की आवाजाही की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए। संगठन ने आगे कहा, हमारी जमीन पर इस्राइली कब्जा लेबनान और उसके लोगों को उसका विरोध करने का अधिकार देता है। यह मामला आगे की घटनाओं के आधार पर तय होगा। इस रुख से युद्ध विराम जटिल हो सकता है।

    इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी हमला किया है, जहां उसकी सेना और हिजबुल्ला के लड़ाकों के बीच सीमा क्षेत्र में भीषण लड़ाई चल रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्ध विराम के हिस्से के रूप में इस्राइल अपनी कुछ या सभी सेनाओं को वापस बुलाएगा या नहीं।

    अमेरिका की मध्यस्थता से हुई थी वार्ता
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते वाशिंगटन में हुई बातचीत के बाद युद्धविराम की घोषणा की। इस्राइल का लेबनान के साथ सीधा युद्ध नहीं चल रहा था, बल्कि वह लेबनान के अंदर ईरान समर्थित हिजबुल्ला से लड़ रहा था।

    अमेरिका के अनुसार, लेबनान और इस्राइल की सहमति से तैयार बयान में यह प्रावधान शामिल है कि इजरायल को किसी भी आगे के हमले से बचाव का अधिकार होगा। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि इस्राइल लेबनान के किसी भी लक्ष्य पर कोई आक्रामक सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिसमें नागरिक, सैन्य और अन्य सरकारी लक्ष्य शामिल हैं।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
    ट्रंप ने कहा कि इस्राइल-लेबनान युद्ध विराम एक बहुत ‘उत्साहजनक’ अवसर है। उन्होंने कहा, आज मेरी दोनों नेताओं से बहुत अच्छी बातचीत हुई। यह बातचीत उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ की थी। ट्रंप ने कहा, उनके बीच युद्धविराम होगा और इसमें हिजबुल्लाह भी शामिल होगा।

    पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आउन और नेतन्याहू अगले एक या दो हफ्ते में मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि व्हाइट हाउस में इन दोनों नेताओं की बैठक अगले चार या पांच दिनों में भी हो सकती है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह ‘सही समय पर’ लेबनान का दौरा करने के लिए तैयार हैं।

    Share:

  • MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास अवैध कत्लखाने का खुलासा...दो आरोपी गिरफ्तार

    Fri Apr 17 , 2026
    उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर (Ujjain city.) में प्रतिबंध के बावजूद प्रतिबंध क्षेत्र में चोरी छिपे कत्लखाना (Slaughterhouse) चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और साथ ही मौके से भारी मात्रा में मांस, धारदार हथियार,जिन्दा गाय के बछड़े सहित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved