img-fluid

मीटिंग में लंगूर ने ले ली बागपत DM की कुर्सी, अस्मिता लाल बोलीं- इधर बैठ

April 17, 2026

बागपत। यूपी के बागपत में आयोजित किसान दिवस की बैठक उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गई, जब एक शरारती लंगूर, जिसे लोगों ने प्यार से “मटरू” नाम दे दिया, बिना बुलाए सभा में पहुंच गया। बैठक में जिले के अधिकारी, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। माहौल पूरी तरह गंभीर था, लेकिन मटरू की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया।

लंगूर सीधे कुर्सियों के बीच से होता हुआ टेबल तक पहुंच गया और आराम से बैठ गया, मानो वह भी बैठक का हिस्सा हो। कुछ लोग घबरा गए, तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान वहां मौजूद जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बेहद शांत और समझदारी भरा रवैया दिखाया। उन्होंने बिना किसी हड़बड़ी के अपनी कुर्सी छोड़ दी और लंगूर को बैठने का इशारा किया और लंगूर से कहा- बैठ इधर बैठ।


  • डीएम के इस व्यवहार से वहां मौजूद लोगों को भी हिम्मत मिली और माहौल सामान्य बना रहा। मटरू लंगूर कुछ देर तक टेबल पर रखे कागजों और आसपास की चीजों को देखता रहा, मानो वह भी किसानों की समस्याएं सुन रहा हो। इस अनोखे दृश्य को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

    देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस घटना को मजेदार अंदाज में शेयर कर रहे हैं और डीएम अस्मिता लाल की तारीफ करते नहीं थक रहे। बागपत की यह किसान बैठक अब मटरू लंगूर की वजह से लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

    Share:

  • फिलीपींस में 2026 की अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 10 संदिग्ध उग्रवादियों को ढेर

    Fri Apr 17 , 2026
    मनीला। फिलीपींस में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 संदिग्ध मुस्लिम उग्रवादियों को मार गिराया। यह कार्रवाई शुक्रवार को देश के दक्षिणी हिस्से में हुई, जहां लंबे समय से अलगाववादी हिंसा होती रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved