img-fluid

इंदौर : भाजपा का मेगा ट्रेनिंग शो शुरू, 6 राज्यों के 350 कार्यकर्ता लेंगे मार्गदर्शन

April 22, 2026

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के तहत डेली कॉलेज में
  • पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला में कड़ी सुरक्षा और हाईटेक व्यवस्थाओं के बीच दिनभर चलेगा आयोजन

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक कौशल (Organizational Skills) और प्रशिक्षण मॉडल (Training Model) को धार देने के लिए आज शहर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है। माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शुरू हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के तहत डेली कॉलेज में पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला में 6 राज्यों से 350 से अधिक कार्यकर्ता दिग्गज भाजपा नेताओं से मार्गदर्शन लेंगे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यशाला जिलास्तर के प्रशिक्षण वर्गों की तैयारी का अहम चरण मानी जा रही है, जहां अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।


  • 12 कक्ष, 12 विषय, अलग-अलग सत्र
    कार्यशाला का द्वितीय सत्र खास होगा, जिसमें 12 अलग-अलग कक्षों में 12 वक्ता विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य संगठन के हर स्तर पर वैचारिक और कार्यशैली की एकरूपता लाना है।

    6 राज्यों से पहुंचे कार्यकर्ता
    इस कार्यशाला में आज सुबह मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश के सांसद और अभिनेता रवि किशन, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, विजय दुबे पहुंचे, वहीं 6 राज्यों में मध्यप्रदेश से 86, छत्तीसगढ़ से 40, महाराष्ट्र से 65, गोवा से 12, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली से 8 सहित कुल 350 चयनित कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के इस प्रशिक्षण अभियान के तहत पहले मंडल स्तर के वर्ग पूरे हो चुके हैं और अब जिलास्तर की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    कड़ी सुरक्षा, बिना पास एंट्री नहीं
    कार्यशाला को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो लेयर में सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और बिना पास किसी को भी कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मुकेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्शी और भूपेंद्र केसरी के पास है, जबकि बाहरी सुरक्षा कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, गोविंद पंवार और राजा कोठारी की टीम संभाल रही है, वहीं सोशल मीडिया और मीडिया संबंधित व्यवस्था वरुण पाल और आलोक दुबे के हाथों में रहेगी।

    क्यूआर कोड से पंजीयन, मोबाइल भी जमा
    आने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन 6 अलग-अलग टेबलों पर किया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से काउंटर बनाए गए हैं और क्यूआर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से कार्यकर्ताओं के मोबाइल जमा करवाए जा रहे हैं, वहीं विशेष अतिथियों के लिए अलग पंजीयन व्यवस्था की गई है।

    पार्किंग से प्रवेश तक सख्त प्लान
    डेली कॉलेज में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट तय किए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए 2 दर्जन कार्यकर्ताओं की टीम तैनात की गई है। मुख्य द्वार पर ‘जिग-जैग’ व्यवस्था बनाई गई, ताकि ट्रैफिक जाम न हो और अनाउंसमेंट सिस्टम से लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

    ई-बग्घी से सभागृह तक पहुंचेंगे अतिथि
    पंजीयन के बाद अतिथि और कार्यकर्ताओं को गोल्फ कार्ट (ई-बग्घी) से मुख्य सभागृह तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 12 ई-वाहनों की व्यवस्था की गई है।

    कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में भव्य साज-सज्जा
    मुख्य उद्घाटन सत्र के लिए तैयार किए गए हॉल को ‘कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह’ नाम दिया गया है। मंच पर कमल चिन्ह और भाजपा ध्वज के साथ आकर्षक फूलों से सजावट की गई है। सभागृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता सिंधिया के चित्र लगाए गए हैं, जबकि बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेताओं के कटआउट लगाए गए हैं।

    इंदौर की संस्कृति की भी झलक
    कार्यशाला की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से होगी। परिसर में इंदौर के ऐतिहासिक स्थलों—राजबाड़ा, गांधी हॉल, छत्रियां और महेश्वर किले की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं, जो सेल्फी पॉइंट के रूप में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

    Share:

  • अभिषेक शर्मा की तूफानी 135 रन की पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से SRH की दिल्ली पर 47 रन से बड़ी जीत

    Wed Apr 22 , 2026
    नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने एक बार फिर अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 (Indian Premier League) में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की जीत की नींव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved