img-fluid

IMF का अनुमान…. प्रति व्यक्ति आय के मामले में इस साल भारत को पीछे छोड़ सकता है बांग्लादेश!

April 26, 2026

न्यूयार्क। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund Projection- IMF) की ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट (World Economic Outlook Report) के मुताबिक, 2026 वित्त वर्ष में GDP Per कैपिटा (प्रति व्यक्ति आय) के मामले में बांग्लादेश मामूली अंतर से भारत को पीछे छोड़ सकता है. IMF के अनुमान के अनुसार, 2026 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय 2,911 डॉलर तक पहुंच सकती है, जबकि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2,812 डॉलर रहने का अनुमान है. हालांकि दोनों देशों के बीच अंतर बहुत कम है. हाल के वर्षों में यह दूसरी बार होगा जब इस पैमाने पर बांग्लादेश भारत से आगे निकल सकता है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2027 में भारत फिर से बढ़त हासिल कर सकता है, जब भारत की प्रति व्यक्ति आय 3,074 डॉलर रहने का अनुमान है. इसके बाद 2031 तक भारत के आगे रहने की संभावना जताई गई है।


  •  

    भारत क्यों पीछे रह सकता है?
    भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. लेकिन, ये दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है. बड़ी आबादी के कारण भारत को प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए लगातार ऊंची GDP ग्रोथ बनाए रखनी पड़ती है.

    दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत छठे स्थान पर
    IMF के ताजा आंकड़ों में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से फिसलकर छठे स्थान पर आ गया है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह अस्थायी स्थिति है और भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

    IMF ने भारत की ग्रोथ पर क्या कहा?
    IMF ने 2026 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के मजबूत प्रदर्शन, भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ में कमी और मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा.

    निलेश शाह ने क्या कहा?
    कोटक म्यूचुअल फंड के MD निलेश शाह ने कहा कि GDP में गिरावट की दो बड़ी वजहें रहीं-

    रुपये में करीब 10% की गिरावट
    उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय जरूर है. लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. भारत की अर्थव्यवस्था पीछे नहीं जा रही, बल्कि आगे बढ़ने की राह पर है.

     

    Share:

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि केसः अदालत में पेश होंगी भगवान विष्णु और अन्य देवताओं की मूर्तियां

    Sun Apr 26 , 2026
    मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) बनाम शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Eidgah Mosque) मामले में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के विश्वरूप एवं अन्य देवों की मूर्तियों के तथ्य अदालत में पेश किए जाएंगे। ये मूर्तियां समय समय पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में कराई गई खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थीं जो इस समय मथुरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved