img-fluid

MP: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर 150 लोगों ने किया हमला, JCB में की तोड़फोड़, इलाके में तनाव

April 26, 2026

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर वनमंडल की नेपा रेंज के ग्राम झांझर में रविवार सुबह अतिक्रमण (Encroachment) हटाने पहुंची वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम पर अचानक हमला हो गया। करीब 11 बजे बाहरी अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वनकर्मियों समेत 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक जेसीबी चालक को गंभीर चोट लगने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भे

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से वन विभाग इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा था। रविवार को जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, झांझर गांव में विरोध तेज हो गया और करीब 150 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस अभियान में निमाड़ के चार जिलों से आए वन अमले और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया था। शनिवार शाम को ही बुरहानपुर पुलिस लाइन में भारी फोर्स जुटा ली गई थी।


  • डीएफओ विद्याभूषण सिंह के मुताबिक, नेपानगर रेंज में चिन्हित बाहरी अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बुरहानपुर के साथ खंडवा, खरगोन और बड़वाह के वनकर्मी भी शामिल हैं। करीब 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर मौजूद हैं।

    पथराव के दौरान एक जेसीबी पर पत्थर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। चालक कमल बंसल के सिर में चोट आई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक ने बताया कि अचानक हुए हमले के कारण मौके पर मौजूद पुलिस और वनकर्मी भी पीछे हटने को मजबूर हो गए।

    वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि टीम नियमानुसार अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। फिलहाल घायल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग ने पहले भी अभियान चलाकर हजारों टपरियां हटाई थीं और बड़े स्तर पर पौधारोपण किया था। अब फिर से अतिक्रमण बढ़ने पर सख्ती बरती जा रही है।

    Share:

  • भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 की मौत, एक घायल

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनूं जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंड्रेला रोड पर एक कार के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक आवारा पशु अचानक चलती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved