img-fluid

26 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 26, 2026

1. वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, डिनर में शामिल होने वाले थे ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला

वाशिंगटन (Washington) के होटल हिल्टन में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान फायरिंग (Firing) की गई है. जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त उस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे. दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेनालिया ट्रंप भी मौजूद थीं. यह कार्यक्रम वाशिंगटन के पत्रकारों द्वारा आयोजित किया गया था. ट्रंप पहली बार बतौर राष्ट्रपति इसमें शामिल हुए थे. गोलीबारी की इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर बताया कि वे सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया. हमलावर को पकड़ लिया गया है. 30 दिन के भीतर दोबारा कार्यक्रम होगा.

2. बंगाल रैली में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले-“मेरे खिलाफ 36 केस, ममता पर कार्रवाई क्यों नहीं?’

पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने हुगली जिले के सेरामपुर में आयोजित रैली में केंद्र सरकार, BJP-RSS और ममता बनर्जी की TMC पर एक साथ जोरदार हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने सवाल उठाया कि उनके खिलाफ 36 मामले दर्ज किए गए और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन ममता बनर्जी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें लगातार निशाना बना रही है, जबकि ममता बनर्जी के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना था कि इसकी वजह यह है कि ममता BJP के खिलाफ सीधे तौर पर लड़ाई नहीं लड़तीं। रैली में राहुल गांधी ने देश की राजनीति को दो विचारधाराओं की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस है, जो संविधान, एकता और भाईचारे की बात करती है, जबकि दूसरी ओर BJP है, जो उनके अनुसार नफरत और विभाजन की राजनीति करती है। उन्होंने RSS और BJP पर आरोप लगाया कि वे समाज में धार्मिक आधार पर विभाजन फैलाते हैं।

3. शांति वार्ता फिर विफल…! ईरानी विदेश मंत्री बिना बातचीत लौटे…. US डेलिगेट्स का दौरा भी रद्द

ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच जंग और तनाव के बीच शनिवार को नई उम्मीद की किरण दिखी थी. लेकिन अएक बड़ी टीम के साथ पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad.) में थे. पाकिस्तान (Pakistan) दोनों देशों के बीच बिब वह उम्मीद टूट गई है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Iran’s Foreign Minister Abbas Araghchi) अपनी चौलिया यानी मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला था. लेकिन, ईरान का डेलिगेशन बिना अमेरिकी प्रतिनिधित्व के इस्लामाबाद में आए हुए ही पाकिस्तान से चले गए. अब अमेरिकी प्रतिनिधित्व ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का ऐलान किया है।


  • 4. बंगाल चुनाव में बड़ा दावा: ममता बोलीं- 100 सीटें जीतेंगे, अमित शाह का पलटवार, “BJP को मिलेंगी 110 सीटें

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। दूसरे चरण के मतदान (Voting) से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जीत के दावों की जंग तेज हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं और अपने-अपने पक्ष में मजबूत जीत का दावा कर रहे हैं। भवानीपुर में एक रैली के दौरान TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बना चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन ऐसे ही मिलता रहा, तो TMC को राज्य में दो-तिहाई बहुमत मिलेगा।

    5. Telangana: हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में लगी आग

    तेलंगाना (Telangana) के यादद्री भुवनगिरी ज़िले (Yadadri Bhuvanagiri district) में स्थित अलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस (Charminar Express) में आग लग गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्रेन के S5 कोच में हुई, जहां अचानक धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही अलेर स्टेशन के नज़दीक पहुंची, यात्रियों ने कोच के अंदर धुआं देखा. स्थिति को भांपते हुए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग तत्काल कोच से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. बताया जा रहा है कि ट्रेन को तुरंत रोका गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिला. शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि अभी इस घटना पर रेलवे की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

    6. “ट्रंप की हत्या के प्रयास से स्तब्ध”, ह्वाइट हाउस पर हमले के बाद बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में हुए हमले को राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास बताया है। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में नेतन्याहू ने लिखा, “सारा और मैं कल रात वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास किए जाने से स्तब्ध रह गए। हम राहत महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी सुरक्षित और मजबूत हैं। घायल पुलिस अधिकारी को हम पूरी तरह से और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की तेज और निर्णायक कार्रवाई के लिए उन्हें सलाम करते हैं।”

    पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आई रुकावटों ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को चिंता में डाल दिया है। भारत जैसे देश, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर हैं, इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो महंगाई एक बार फिर तेजी से बढ़ सकती है और रुपये पर भी दबाव बना रह सकता है। यह स्थिति न सिर्फ आम आदमी के खर्च को बढ़ाएगी, बल्कि देश की आर्थिक स्थिरता के लिए भी चुनौती बन सकती है।

    भोपाल में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अपने अलग अंदाज में नजर आए। वे अचानक वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने युवाओं और नागरिकों से चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस नेतृत्व ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई।


  • 9. लोकल से ग्लोबल हुआ भारतीय चीज, PM मोदी बोले- दुनिया की थाली तक पहुंचा भारत का स्वाद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारत के डेयरी सेक्टर की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्तर पर भारतीय चीज की पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का स्वाद, परंपरा और गुणवत्ता अब दुनिया भर में नई पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘हमारे देश में खान-पान की परंपराएं सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रही हैं। भारतीय चीज भी इसी परंपरा का अहम हिस्सा है।’ उन्होंने बताया कि ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारत के दो ब्रांड्स को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हुई।

    10. बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, राहुल गांधी बोले- चरम पर TMC का जंगलराज

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के पहले चरण के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित हत्या को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब लोकतंत्र नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस का आतंक का शासन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस हिंसक राजनीति के सामने कभी नहीं झुकेगी। जानकारी के अनुसार, देबदीप चटर्जी की हत्या असनसोल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा के दौरान की गई। कांग्रेस का दावा है कि देबदीप असनसोल उत्तर से पार्टी के उम्मीदवार प्रसेनजीत पुईतांडी के बेहद करीबी सहयोगी थे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस का आरोप है कि सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उपद्रवियों ने देबदीप पर जानलेवा हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

    Share:

  • Major Terrorist Attack in Mali: Defense Minister Killed; Multiple Cities Rocked by Bomb Blasts

    Sun Apr 26 , 2026
    New Delhi: A major and dangerous attack has taken place in Mali. Terrorist organizations linked to Al-Qaeda, in coordination with Tuareg rebels, launched simultaneous attacks across several parts of the country. The country’s Defense Minister, Sadio Camara, lost his life in this assault. The scale of this attack has been so massive that the eyes […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved