img-fluid

भाजपा के गढ़ में ओवैसी की पतंग ने भरी जबरदस्त उड़ान! 3 AIMIM उम्मीदवार जीते

April 28, 2026

अहमदाबाद। आज यानी मंगलवार को गुजरात (Gujarat) लोकल बॉडी चुनाव (Local Body Elections) के नतीजों का ऐलान किया जा रहा है. इन चुनावों को गुजरात विधानसभा चुनाव (assembly elections) के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. पिछली बार की तरह इस बार भी असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के गढ़ में अपनी ‘पतंग’ उड़ाने में कामयाब रहे. कच्छ में AIMIM के तीन नेताओं ने शानदार जीत हासिल की है.

कच्छ में ओवैसी की AIMIM के उम्मीदवारों की जीत
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कच्छ की भुज नगरपालिका में AIMIM को जीत मिली है. वार्ड नंबर 1 में AIMIM के 3 उम्मीदवार विजयी हुए. सरफराज को 3705 वोटों से, मुख्तार को 3581 वोटों से और रोशन को 3370 वोटों से जीत मिली. कांग्रेस का एक उम्मीदवार विजयी हुआ.


  • 25 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
    25,551 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा. गुजरात की 15 नगर निगमों और 34 जिला पंचायतों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं, इसके बाद 260 तालुका पंचायतों और 84 नगर निगमों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. ये नतीजे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण होंगे. कौन सत्ता संभालेगा, किसे कमान मिलेगी? जनता का मिजाज आज तय होगा.

    गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही है. इस प्रक्रिया में नगर निगम, नगरपालिकाएं, जिला पंचायतें और तालुका पंचायतें शामिल हैं. अधिकारियों ने सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की है ताकि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और इसमें कोई बाधा न आए.

    26 अप्रैल को हुई थी वोटिंग
    26 अप्रैल 2026 को 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में 25 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल 382 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी. पूरे राज्य में 382 केंद्र और 838 हॉल बनाए गए हैं. यहां 6991 टेबलों पर करीब 28240 कर्मचारी मतगणना में लगे हैं. सुरक्षा के लिए 33750 पुलिसकर्मी और 10257 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए गए हैं.

    अधिकारी इस प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जबकि उम्मीदवार और राजनीतिक दल उन नतीजों का इंतजार कर रहे हैं जो स्थानीय शासन का भविष्य तय करेंगे. कई सीटों के दांव पर होने के कारण, गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कवायद के तौर पर देखा जा रहा है, जिस पर पूरे राज्य और उसके बाहर से भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

    Share:

  • एक सवाल और बड़ा हंगामा: मनु भाकर के बयान से ज्यादा चर्चा सवाल पूछने के तरीके पर

    Tue Apr 28 , 2026
    नई दिल्ली । देश में खेलों को लेकर जुनून (Passion) हमेशा से रहा है लेकिन कई बार यही जुनून बहस (Passion Debate) और विवाद का कारण (The Cause of the Dispute) भी बन जाता है कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर (Olympic Medalist Manu Bhaker) से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved