img-fluid

गुना में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, पिता के दोस्त पर आरोप, शिकायत के बाद आधी रात FIR

April 29, 2026

गुना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले (Guna District) में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग (Harassment and Blackmail) का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता के एक परिचित ने ही बच्ची को निशाना बनाने की कोशिश की। साहस दिखाते हुए पीड़िता ने चाइल्डलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और बच्ची को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पीड़िता ने अपनी आपबीती में बताया कि वह अपनी छोटी बहन, पिता और दादी के साथ गुना में रहती है। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी मां कई साल पहले ग्वालियर चली गई थीं। पिता के दोस्तों का घर पर आना-जाना रहता था, जिनमें एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


  • लड़की के अनुसार, दिसंबर 2025 में परिवार के साथ कोटा की यात्रा के दौरान आरोपी ने कार में उसके साथ अनुचित हरकत की। घटना के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। गुना लौटने के बाद आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा और कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता था। डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर चाइल्डलाइन से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को घर से निकालकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया और उसकी काउंसिलिंग शुरू की गई।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और देर रात FIR दर्ज की। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पीड़िता मानसिक आघात से गुजर रही है और विशेषज्ञों की देखरेख में उसकी काउंसिलिंग जारी है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

    Share:

  • MP: पांचवें बच्चे का जन्म सुनकर दंग रह गईं मैहर कलेक्टर.... प्रसूता को दी समझाइश

    Wed Apr 29 , 2026
    मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर की कलेक्टर (Maihar: Collector) IAS बिदिशा मुखर्जी (IAS Bidisha Mukherjee) इन दिनों अपने सख्त और संवेदनशील तेवरों के लिए चर्चा में हैं. हाल ही में जब वे मैहर के सिविल अस्पताल (Maihar Civil Hospital) का औचक जायजा लेने पहुंचीं, तो वहां का नजारा देख वह खुद को रोक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved