img-fluid

जामिया VC प्रोफेसर मजहर आसिफ के बयान से मचा बवाल, RSS के मंच से कही बड़ी बात, जानें…

April 29, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में मंगलवार को आरएसएस (RSS) के द्वारा आयोजित युवा कुम्भ कार्यक्रम में प्रोफेसर मजहर आसिफ (JMI VC) शामिल हुए जिनका वीडियो सामने आया है जिसमें JMI के VC प्रोफेसर मजहर आसिफ (Mazhar Asif) अपना संबोधन देते हुए कहा है कि हम सब भारतीयों का डीएनए महादेव का डीएनए है.

प्रोफेसर मजहर आसिफ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यहां जितने लोग बैठे हैं हमें नहीं लगता कि उनकी मातृभाषा एक होगी या सब एक ही संस्कार के होंगे सबकी अलग-अलग परंपरा भी होगी लेकिन बावजूद उसके हम भारतीय हैं और इसलिए भारतीय हैं क्योंकि हमारे डीएनए में महादेव का डीएनए हैं.


  • बता दें राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में मंगलवार को आरएसएस के द्वारा युवा कुंभ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था . वही इस कार्यक्रम का विरोध एनएसयूआई सहित अन्य छात्र संगठनों के द्वारा किया गया.इस दौरान कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहीं. अब इसी RSS के युवा कुम्भ के कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है.

    इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आरएसएस के नेताओं का स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि विश्व में सनातन संस्कृति सबसे अच्छी है. क्योंकि यह संस्कृति सबके हित की बात करती है. उन्होंने भगवान महादेव का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान महादेव के परिवार में अलग-अलग समुदाय अलग-अलग वर्ग के लोग एक साथ एक जगह पर रहते हैं.

    उन्होंने कहा कि भगवान शंकर महादेव कैलाश पर्वत पर हैं उनके गले में सांप है, गणेश जी का वाहन चूहा है पार्वती जी का वाहन शेर है, शंकर जी के सामने नदी हैं कार्तिकेय की सवारी मोर है और देखा जाए तो सांप का सबसे अच्छा भोजन चूहा है, मोर का अच्छा भोजन सांप है. शेर का अच्छा भोजन नंदी है लेकिन बावजूद उसके महादेव के घर में सब लोग एक साथ हैं और यह बड़ा संदेश है कि हम लोग अलग जाति धर्म समुदाय के लोग एक साथ अच्छे से रहते हैं. यह सनातन संस्कृति हमें सिखाती है. हम अलग-अलग भाषा संस्कृति परंपराओं के मानने वाले लोग एक साथ हैं क्योंकि हम भारतीय हैं और भारतीय इसलिए हैं क्योंकि हमारा डीएनए महादेव का डीएनए हैं. आरएसएस के कार्यक्रम में दिया गया JMI VC का संबोधन अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

    Share:

  • प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका के लिए एटली की तैयारी, शूटिंग में अपनाया जाएगा खास तरीका

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्ली |दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी (second pregnancy)की खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और बेटी दुआ के साथ एक भावुक तस्वीर साझा कर उन्होंने यह खुशखबरी फैंस तक पहुंचाई थी। इसके बावजूद दीपिका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से पीछे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved