img-fluid

ट्रंप को ‘गुमराह’ कर रहे पीट हेगसेथ? ईरान युद्ध की दे रहे गलत जानकारी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

April 29, 2026

डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन के भीतरखाने मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को यह संदेह है कि पेंटागन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध की जमीनी हकीकत के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे रहा है.

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन आठ सप्ताह से चल रहे इस संघर्ष में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और जोर देकर कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान की वायु सेना, नेवी और रक्षा बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया है. साथ ही अमेरिकी हथियारों का भंडार अभी भी काफी ज्यादा है, लेकिन’द अटलांटिक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडी वेंस ने बंद दरवाजों के पीछे हुई बैठकों में इन दावों पर बार-बार सवाल उठाए हैं.


  • रिपोर्ट के मुताबिक वेंस का मानना है कि ट्रंप के सामने युद्ध की जो तस्वीर पेश की जा रही है, वह सच्चाई से दूर हो सकती है. उन्हें विशेष रूप से अमेरिकी मिसाइल भंडार में आई भारी कमी की चिंता सता रही है. प्रशासन के सीनियर अफसरों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंस ने मिसाइल सिस्टम की उपलब्धता पर चिंता जताई है. उनका मानना है कि अगर ईरान युद्ध में इसका इसी तरह इस्तेमाल जारी रहा तो भविष्य में चीन, उत्तर कोरिया या रूस के साथ संभावित संघर्षों में अमेरिका के पास पर्याप्त संसाधन नहीं बचेंगे.

    दावा किया जाता है कि जेडी वेंस शुरुआत से ही ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के भी खिलाफ थे. उन्होंने चेतावनी दी थी कि इससे नुकसान होगा. बता दें कि वेंस ने ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता के पहले दौर का नेतृत्व किया था, जो असफल रहा. दूसरे दौर की बातचीत भी इस सप्ताह रद्द कर दी गई है. वहीं, गौर करने वाली बात यह है कि जेडी वेंस सार्वजनिक रूप से हेगसेथ की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक निजी बैठकों में रणनीतिक योजना की पोल खोल रहे हैं. कुछ अधिकारियों का कहना है कि हेगसेथ वही सब कहते हैं, जो राष्ट्रपति ट्रंप सुनना चाहते हैं.

    Share:

  • PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, इमरजेंसी में यहां उतर सकेंगे सेना के जहाज

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (29 अप्रैल) को बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया. इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री मौजूद रहे. ये एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर है. यह एक्सप्रेस वे प्रदेश की कनेक्टिविटी के साथ औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved