
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश सहित देश के 12 राज्यों के जंगलों में भीषण आग की खबरें हैं। जिससे वन्य जीव-जंतुओं के लिए खतरा बन गया है। आग का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिला, जहां हाल के दिनों में 600 से ज्यादा बड़ी आग की घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी सैकड़ों घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम और मणिपुर जैसे राज्यों में भी जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। उत्तराखंड में आग की वजह से करीब 130 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और कई पर्यटन क्षेत्रों में भी इसका असर देखा गया है। अगर जंगल में लगी आग पर काबू नहीं पाया गया तो जान बचाने के लिए जंगली जानवर शहरों की ओर कूच करेंगे, जिससे मुश्किल और अधिक बढ़ जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved