img-fluid

67 की उम्र में भी शादी के लिए तैयार मुकेश खन्ना, बोले– जब किस्मत साथ लाएगी तभी होगा जीवनसाथी से मिलन

May 04, 2026

 

नई दिल्ली। टीवी और फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता(veteran actor of the TV and film industry) और ‘शक्तिमान’ फेम(Shaktimaan fame)मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। 67 साल की उम्र में भी अविवाहित रहने वाले मुकेश खन्ना ने हाल ही में शादी, प्यार और रिश्तों पर खुलकर अपनी राय रखी है।एक पॉडकास्ट इंटरव्यू (During a podcast interview,)के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि वह शादी(marriage) में पूरी तरह विश्वास रखते हैं, लेकिन उनका मानना है कि जीवनसाथी “किस्मत से मिलता है”। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी जिंदगी में शादी लिखी होती, तो वह पहले ही हो चुकी होती।मुकेश खन्ना(Mukesh Khanna) ने कहा, जिस महिला से मेरी शादी होनी(The woman I am destined) है, वह कहीं न कहीं बनी हुई है। जब किस्मत(destiny) हमें मिलाएगी, तभी शादी होगी।

क्यों अब तक नहीं की शादी?
अपने सिंगल रहने के सवाल पर उन्होंने बताया कि लोग अक्सर गलत समझते हैं कि जो शादी नहीं करते, वे उसमें विश्वास नहीं रखते। लेकिन उनके मुताबिक वह शादी की संस्था का सम्मान करते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए रिश्ते सिर्फ औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि गहरी समझ और किस्मत से जुड़ी बात है।

प्यार पर क्या है उनकी सोच?
प्यार को लेकर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है। उनके अनुसार उसके बाद जो रिश्ते बनते हैं, वे अक्सर “आकर्षण या मोह” पर आधारित होते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक बार “आई लव यू” कहकर अलग-अलग रिश्तों में जाता है, तो यह उनके नजरिए में ईमानदारी नहीं है।

[Relpost]

हाल ही में क्यों रहे चर्चा में?
मुकेश खन्ना हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो से जुड़े एक विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे, जहां उन्होंने अपने ऊपर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी।67 साल की उम्र में भी मुकेश खन्ना शादी को लेकर अपने विश्वास पर कायम हैं, लेकिन उनका मानना है कि सही समय और सही इंसान का मिलना ही असली किस्मत है

Share:

  • “कुछ जज खुद को भगवान समझने लगते हैं…”: तुषार मेहता की किताब में न्यायपालिका पर तीखा प्रहार

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ विधि अधिकारी रहे तुषार मेहता (Tushar Mehta) ने अपनी नई किताब में न्यायपालिका (Judiciary) के कामकाज को लेकर कई असहज सवाल उठाए हैं। अपनी पुस्तक (The Bench, the Bar and the Bizarre) में उन्होंने अदालतों के भीतर मौजूद उस संस्कृति की आलोचना की है, जहां अत्यधिक औपचारिक सम्मान कुछ जजों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved