img-fluid

इंदौर में बड़ा ट्रांसफार्मर में लगा… शहर की क्षमता भी बढ़ी, मेट्रो को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली

May 05, 2026

  • 26 करोड़ के नए पॉवर ट्रांसफॉर्मर से दौड़ेगी इंदौर मेट्रो

इंदौर। गांधी नगर से लेकर रेडिसन तक के 17 किलोमीटर में मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू किया जाना है, जिसकी तैयारी कॉर्पोरेशन ने लगभग पूरी कर ली है। दूसरी तरफ इंदौर मेट्रो को लगातार और गुणवत्ता वाली बिजली मिले, उसके प्रबंध मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी ने किए हैं और 200 एमवीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर मांगलिया सबस्टेशन पर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है।

इसके लिए 26.26 करोड़ की राशि मेट्रो कॉर्पोरेशन ने ही एमपी ट्रांसको को उपलब्ध कराई थी। इसके साथ ही इंदौर शहर की ट्रांसफार्मेशन क्षमता भी बढ़कर 4652 एमवीए हो गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के मुताबिक 220 केवी के सबस्टेशन पर यह नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की बिजली की आवश्यकता की पूर्ति की जाएगी।


  • ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद इंदौर जैसे शहर में यह कार्य मेट्रो परियोजना की आवश्यकताओं के साथ-साथ शहर की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तोमर ने बताया कि घनी आबादी वाला शहरी क्षेत्र होने के कारण खजराना में अतिरिक्त विद्युत पारेषण अवसंरचना विकसित करना तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए एमपी ट्रांसको जबलपुर के प्लानिंग एवं डिजाइन विंग के विशेषज्ञ इंजीनियरों ने अपने तकनीकी कौशल, अनुभव एवं विशेषज्ञता का परिचय देते हुए 220 केवी सबस्टेशन मांगलिया इंदौर में पॉवर ट्रांसफार्मर तथा दो फीडरों के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया।

    इसके परिणामस्वरूप इंदौर शहर से खजराना मेट्रो स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना संभव हो सका। उन्होंने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एमपी ट्रांसको को बधाई देते हुए कहा कि यह एमपी ट्रांसको के इंजीनियर्स की उत्कृष्टता, समर्पण और कौशल के कारण संभव हो पाया। एमपी ट्रांसको इंदौर के अधीक्षण अभियंता अनिल लाठी ने बताया कि इंदौर मेट्रो ने खजराना स्थित अपने मेट्रो रेल सबस्टेशन के लिए डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से विद्युत आपूर्ति की मांग की थी, जिसके लिए मेट्रो इंदौर द्वारा निर्धारित राशि 26.26 करोड़ रुपए जमा कराने के बाद यह कार्य एमपी ट्रांसको के सुपरविजन में कराया गया।

    इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से इंदौर मेट्रो परियोजना के संचालन हेतु महत्वपूर्ण खजराना मेट्रो रेल सबस्टेशन को दो 132 केवी डेडिकेटेड सर्किटों के माध्यम से पर्याप्त एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदाय हो सकेगी। इस पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद इंदौर शहर की कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता बढ़कर 4652 एमवीए हो गई है। एमपी ट्रांसको इंदौर में एक 400 केवी सबस्टेशन, पांच 220 केवी सबस्टेशन—साउथ जोन इंदौर, इंदौर ईस्ट (बिचौली), नॉर्थ जोन, जैतपुरा और मांगलिया तथा 132 केवी सबस्टेशन—सत्यसांई, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, निरंजनपुर, राऊखेड़ी, महालक्ष्मी नगर जीआईएस, इंदौर वेस्ट (नावदापंथ), चंबल और राऊ एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशन के माध्यम से विद्युत पारेषण करता है।

    Share:

  • सोशल मीडिया पर छाई झालमुड़ी, भाजपा नेताओं ने दिनभर बांटी बंगाली मिठाई

    Tue May 5 , 2026
    सभी मंडलों में मिठाई बांटने के आदेश दिए थे प्रदेश संगठन ने इंदौर। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा की खुशी सातवें आसमान पर चढ़कर बोलने लगी। सोशल मीडिया पर झालमुड़ी ऐसी छाई कि भाजपा के हर किसी नेता ने इसे बांटकर खुशियां मनाई। हालांकि इससे ज्यादा बंगाली मिठाई बंटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved