img-fluid

सोशल मीडिया पर छाई झालमुड़ी, भाजपा नेताओं ने दिनभर बांटी बंगाली मिठाई

May 05, 2026

  • सभी मंडलों में मिठाई बांटने के आदेश दिए थे प्रदेश संगठन ने

इंदौर। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा की खुशी सातवें आसमान पर चढ़कर बोलने लगी। सोशल मीडिया पर झालमुड़ी ऐसी छाई कि भाजपा के हर किसी नेता ने इसे बांटकर खुशियां मनाई। हालांकि इससे ज्यादा बंगाली मिठाई बंटी और भाजपा कार्यालय दीनदयाल भवन पर रसगुल्ला और झालमुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। सभी मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।


  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बधाई देने उनके घर बधाई देने वालों की लाइन लग गई। भाजपा को मीडिया प्रभारी रहे टीनू जैन भी बंगाली लोगों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर झालमुड़ी खाई और खिलाई। लोगों ने उन्हें बताया कि इस बार हमें ममता का राज खत्म करना ही था और इसीलिए हम इंदौर से सैकड़ों किलोमीटर दूर वोट डालने गए, ताकि वहां सुशासन कायम हो सके। दीनदयाल भवन पर भी जोरदार जश्न मनाया गया। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रसगुल्ला खिलाकर जीत का जश्न मनाया। यही नहीं कुछ कार्यकर्ता ढोल-मंजीरे लेकर आ गए और उसे बजाकर नाचने लगे। विधायक गोलू शुक्ला ने भी झालमुड़ी खिलाकर बंगाली मिठाई बांटी तो विधायक मालिनी गौड़ भी महू नाका चौराहे पर बंगाली लोगों के बीच पहुंची और उन्हें बंगाली मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। दो नंबर विधानसभा में विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा नेता चंदू शिंदे ने एमआर 10 रोड पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने रसगुल्ला और बंगाली मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश संगठन ने सभी मंडलों में जश्न मनाने के आदेश दिए थे, जहां बंगाली मिठाई बांटी गई।

    झालमुड़ी लेकर पहुंचे थे विजयवर्गीय
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वयं झालमुड़ी लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद राजा कोठारी, कैलाश पिपले, गौतम शर्मा, भूपेन्द्र केसरी, गोविन्द पवार और हरप्रीतसिंह बक्शी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठाया और नृत्य करने लगे।

    Share:

  • WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: Meta ने बताए 2 गंभीर बग, तुरंत अपडेट न किया तो हो सकता है खतरा

    Tue May 5 , 2026
      नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी(world’s largest) मैसेजिंग ऐप(messaging app) WhatsApp को लेकर पैरेंट कंपनी Meta ने एक अहम सिक्योरिटी अपडेट(security update) जारी किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ऐप में पाई गई दो तकनीकी कमजोरियों(two technical vulnerabilities) को अब ठीक कर दिया गया है, जो कुछ परिस्थितियों में यूजर्स(certain circumstances) की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved