
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार इस बार शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya) 16 मई को पड़ रही है, लेकिन उससे दो दिन पहले यानी 14 मई को शुक्र ग्रह (Venus Planet) राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 14 मई की सुबह 10:35 बजे शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि शनिश्चरी अमावस्या के दौरान भी शुक्र के इस गोचर (Venus Transit) का प्रभाव बना रहेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश काफी शुभ माना जा रहा है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच मित्रता का संबंध होने से यह गोचर अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, धन, करियर और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में इसका असर देखने को मिलेगा।
जानिए सभी राशियों पर शुक्र गोचर का प्रभाव
मेष राशि
शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आय के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
दूसरे भाव में शुक्र का प्रवेश आर्थिक मामलों में लाभ देगा। बचत बढ़ेगी, बैंक बैलेंस मजबूत होगा और व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे। परिवार और सामाजिक जीवन में सकारात्मक माहौल रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्र आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे। वाहन, संपत्ति और संतान सुख के योग बन सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
द्वादश भाव में शुक्र का प्रवेश खर्च बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव या चिंता महसूस हो सकती है। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने की जरूरत होगी।
सिंह राशि
एकादश भाव में शुक्र का गोचर आय में वृद्धि के संकेत दे रहा है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन और पढ़ाई के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि
दशम भाव में शुक्र का प्रवेश करियर में नई सफलता दिला सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला राशि
नवम भाव में शुक्र का गोचर अचानक धन लाभ करा सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार और रिश्तों में सहयोग बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
अष्टम भाव में शुक्र का प्रवेश आकस्मिक लाभ दिला सकता है। शेयर बाजार या निवेश से फायदा संभव है। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।
धनु राशि
सप्तम भाव में शुक्र वैवाहिक जीवन को मजबूत करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
मकर राशि
छठे भाव में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ा सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचने और धन प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
पांचवें भाव में शुक्र प्रेम संबंधों में मजबूती और नई ऊर्जा लेकर आएगा। बुद्धि और निर्णय क्षमता बेहतर होगी। संपत्ति और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
मीन राशि
चौथे भाव में शुक्र पारिवारिक मामलों में हल्के मतभेद ला सकता है। छोटी बातों पर विवाद से बचने की जरूरत होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के संकेत हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved