img-fluid

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा : ISI के निशाने पर था दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा

May 08, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान (Pakistan) समर्थित ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ (Shahzad Bhatti Module) के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर (Historic Temple) और हरियाणा का सैन्य कैंप (Military Camp) इन आतंकियों के निशाने पर था.


  • दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मॉड्यूल के 9 गुर्गों को भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला है कि मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने बकायदा इस मंदिर की रेकी की थी. उसने मंदिर परिसर की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजे थे.

    पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ये मॉड्यूल दिल्ली के एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर में हमला करने की साजिश रच रहा था. आतंकी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर तबाही मचाने की तैयारी में थे.

    ढाबे और सैन्य कैंप पर हमले की थी साजिश
    जांच में ये भी सामने आया है कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबा भी इनके निशाने पर था. इस ढाबे पर रोजाना हजारों लोगों की भीड़ जुटती है. आतंकी वहां हैंड ग्रेनेड से हमला करके बड़ी संख्या में लोगों की जान लेना चाहते थे.

    इसके अलावा, हरियाणा के हिसार में स्थित एक सैन्य कैंप भी आतंकियों के रडार पर था. आरोपियों ने सैन्य कैंप की रेकी की और उसका वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजा था. मॉड्यूल के गुर्गों ने खुलासा किया कि यूपी के कुछ पुलिस स्टेशन भी उनके टारगेट में शामिल थे.

    बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से पाकिस्तान ISI के शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्यों को दबोचा था.

    Share:

  • शनि पूजा में तांबे के बर्तन क्यों माने जाते हैं वर्जित? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र

    Fri May 8 , 2026
    उज्‍जैन। हिंदू धर्म में शनि देव (Shani Dev) को कर्मों के अनुसार फल देने वाला देवता माना जाता है। मान्यता है कि व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब शनिदेव (Shani Dev)  ही करते हैं। यही वजह है कि उनकी पूजा में नियमों और सावधानियों का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved