img-fluid

कौन है यह रहस्यमयी जीव? बदलता रूप देख लोग बोले- इच्छाधारी सांप, वैज्ञानिकों ने सुलझाया राज

May 11, 2026

नई दिल्ली। म्यांमार में वैज्ञानिकों (Scientists in Myanmar) को सांप की एक ऐसी नई प्रजाति (New Species of Snake) मिली है, जिसने अपनी अनोखी बनावट से शोधकर्ताओं को भी चौंका दिया है। यह सांप कभी एक प्रजाति जैसा दिखता है तो कभी दूसरी प्रजाति की तरह नजर आता है। इसकी इसी खासियत के चलते सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘इच्छाधारी सांप’ तक कहने लगे हैं।

वैज्ञानिकों ने इस नई प्रजाति का नाम अयेयारवाडी पिट वाइपर रखा है। इसका नाम म्यांमार की प्रमुख अयेयारवाडी नदी के नाम पर रखा गया है। यह सांप ट्रिमेरेसुरस समूह का हिस्सा है, जो पहले से ही अपनी जटिल पहचान और विविधता के लिए जाना जाता है।



  • शोधकर्ताओं को यह प्रजाति म्यांमार के मध्य क्षेत्र में मिली, जहां पहले से दो अलग-अलग पिट वाइपर प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें एक रेडटेल पिट वाइपर है, जो चमकीले हरे रंग और साफ शरीर वाला होता है, जबकि दूसरा मैंग्रोव पिट वाइपर है, जिसके शरीर पर गहरे धब्बे दिखाई देते हैं।



  • नई प्रजाति की सबसे हैरान करने वाली बात यही रही कि इसमें दोनों सांपों की खूबियां दिखीं। कुछ सांप पूरी तरह हरे और बिना निशानों वाले मिले, जबकि कुछ के शरीर पर गहरे धब्बे नजर आए। कई नमूनों में दोनों तरह की विशेषताएं एक साथ देखी गईं, जिससे वैज्ञानिकों के सामने इसकी पहचान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया।

    शुरुआत में शोधकर्ताओं को लगा कि यह दो अलग-अलग प्रजातियों के मेल से बना हाइब्रिड सांप हो सकता है। लेकिन जब इसके डीएनए और आनुवंशिक संरचना की गहराई से जांच की गई तो तस्वीर बिल्कुल अलग निकली। जांच में पता चला कि यह किसी प्रजाति का मिश्रण नहीं, बल्कि खुद में एक स्वतंत्र और अलग प्रजाति है।

    वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पूर्वजों ने कभी आसपास की दूसरी प्रजातियों के साथ जीन का आदान-प्रदान किया होगा, जिसकी वजह से इसकी बनावट इतनी अलग-अलग दिखाई देती है।

    यह खोज जीवों की पहचान के पारंपरिक तरीकों को चुनौती देती है। अब तक बाहरी बनावट के आधार पर प्रजातियों की पहचान की जाती रही है, लेकिन अयेयारवाडी पिट वाइपर ने साबित किया है कि कई बार असली पहचान सिर्फ आनुवंशिक जांच से ही सामने आती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि म्यांमार जैसे जैव विविधता वाले क्षेत्रों में अब भी कई अनदेखी और रहस्यमयी प्रजातियां छिपी हो सकती हैं, जिनके बारे में विज्ञान को अभी बहुत कुछ जानना बाकी है।

    Share:

  • Drishyam 3 का ऐसा खौफनाक सस्पेंस: इस बार दुश्मन सामने नहीं, दिमाग के अंदर खेल खेल रहा है रहस्य!

    Mon May 11 , 2026
      नई दिल्ली(New Delhi)। ‘दृश्यम’(‘Drishyam) फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त(The third installment) एक बार फिर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह(tremendous excitement) पैदा कर रही है। सुपरस्टार मोहनलाल(Superstar Mohanlal’s) की फिल्म Drishyam 3 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म निर्देशक(Directed by) जीतू जोसेफ(Jeethu Joseph) के निर्देशन में बन रही है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved