img-fluid

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले में एक्शन, बिहार और यूपी से पकड़े गए 3 आरोपी

May 11, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हाल ही में बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ के हत्याकांड के आरोप में बिहार के बक्सर और यूपी से कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चंद्रनाथ की हत्या में इन तीनो का रोल क्या है, इस बात को वेरिफाई किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा बिहार के बक्सर और यूपी से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को देर रात पुलिस बंगाल लेकर पहुंची है। एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था उसके बाद पुलिस को इनके बारे में इनपुट मिला। पुलिस इस बारे में जल्द ही प्रेस रिलीज जारी करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूरे खुलासे और मोटिव पर पूछताछ की जा रही है।


  • दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने और चुनाव के परिणाम के सामने आने के बाद से राजनीतिक हिंसा फिर से बढ़ गई है। 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ का मर्डर हो गया था। जानकारी के अनुसार, ये मर्डर रात को 10.30 से 11 बजे उस वक्त हुआ जब शुभेंदु के पीए नॉर्थ 24 परगना में अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें ओवर टेक किया और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    बंगाल पुलिस ने जिन तीन लोगों को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है उनके नाम हैं मयंक शर्मा, विक्की सिंह मौर्या और राज। बिहार के बक्सर में छापेमारी करके बंगाल एसआईटी की टीम स्पेशल टास्क फोर्स ने मयंक और विक्की मौर्य को गिरफ्तार किया। इसके बाद यूपी के बलिया में भी छापेमारी करके राज सिंह नाम के शूटर को गिरफ्तार किया गया है। बंगाल एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं तीनों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

    जानकारी के अनुसार, मयंक शर्मा ने हत्याकांड के बाद टोल प्लाजा पर ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट की थी जिसके बाद ये रडार पर आया। इन्हीं तीनों ने प्लानिंग करके चंद्रनाथ रथ की रेकी करवाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। किसने गोली चलाई, किसने रेकी की, किसने फरारी के दौरान छिपाने में मदद की इन्हीं सवालों को लेकर फिलहाल बंगाल पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। क्या ये पॉलिटिकल मोटिवेटेड हत्याकांड है या कोई रंजिश? सभी पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद एसआईटी आधिकारिक रिलीज जिसमें सबके रोल एस्टैबलिश होंगे, जारी कर सकती है।

    Share:

  • Stock Market Crash: पेट्रोल-डीजल, सोने पर PM मोदी की अपील, खौफ में शेयर बाजार, खुलते ही क्रैश

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी गिरावट (Sharp decline) देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए. अमेरिका-ईरान में शांति प्रस्ताव पर फिर से बात न बन पाने के चलते क्रूड की कीमत में आए उछाल ने बाजार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved