
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की आर्थिक स्थिति और तकनीकी प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध अभी थमा नहीं है। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए लगता है कि शांति स्थापित होने में अभी काफी समय लगेगा। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक विशेष आग्रह किया है। हमें उन सभी वस्तुओं पर अपना खर्च घटाना होगा, जिन्हें खरीदने के लिए देश को विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है।
अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि नागरिक अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर विदेशी मुद्रा बचाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने डीजल और पेट्रोल का उदाहरण देते हुए कहा कि इनका कम उपयोग देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा होगा। मंत्री ने व्यापारियों और उद्यमियों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर विदेशी मुद्रा बचाने के रास्ते खोजें। उन्होंने जोर दिया कि हमें केवल बचत ही नहीं करनी है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा विदेशी मुद्रा कमाने के प्रयास भी करने होंगे। ये दोनों प्रक्रियाएं साथ-साथ चलनी चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved