img-fluid

लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा…

May 11, 2026

नई दिल्ली: लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली. रविवार (10 मई) को कैलिफोर्निया में आयोजित ‘स्टैनफोर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि लोकसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 850 करना एक ‘मजाक’ है. इससे यह सदन चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का एक ‘देसी’ संस्करण बन जाएगा. वहीं, बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान का विरोध किया.


  • तिरुवनंतपुरम सांसद थरूर ने कहा कि 850 सांसदों वाली लोकसभा ‘चाइनीज पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का देसी संस्करण बन जाएगा, जहां महान नेता के आने पर आप खड़े हो जाते हैं और अपनी मेजें थपथपाते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘आपको बोलने, बहस करने या किसी भी बात पर चर्चा करने का मौका नहीं मिलेगा. 850 तो एक मजाक है.’ उन्होंने कहा कि 1929 से अमेरिका की जनसंख्या तीन गुना हो गई है, फिर भी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की संख्या 435 ही बनी हुई है, ‘क्योंकि वे समझते हैं कि 850 सदस्यों वाले सदन में बहस संभव नहीं है.’

    कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य थरूर ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे को परिसीमन से नहीं जोड़ा जा सकता है और उनकी पार्टी लोकसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने पर समर्थन देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, ‘आज ही इसके लिए वोट करें. आप तत्काल वोट करा सकते हैं. इसे परिसीमन से न जोड़ें. आज की संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू करें और हम सभी इसके पक्ष में वोट करेंगे.’

    थरूर ने 2027 और 2029 के बीच जारी होने वाले जनगणना के आंकड़ों का इंतजार करने और उन आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करने के पक्ष में बात की. थरूर ने कहा, ‘संभवतः 2034 के चुनाव के समय तक, राजनीतिक रूप से भारत का एक नया नक्शा होगा. लगभग 2027 और 2034 के बीच, अगले 50 वर्षों के लिए इस देश के भविष्य के स्वरूप के बारे में गहन चर्चा करने की जरूरत है.’

    Share:

  • BSF को जमीन, जनगणना का आदेश और ममता बनर्जी की योजनाएं... बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में छह बड़े फैसले किए गए, जिनमें बीएसएफ को जमीन देने, आयुष्मान भारत योजना को लागू करने, भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने शामिल हैं. बंगाल में पहली कैबिनेट बैठक में हुए ये फैसले बीएसएफ को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved