
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिलीप घोष को पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन, अग्निमित्रा पाल को नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग, अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग, खुधीराम टुडू को आदिवासी विकास विभाग और निशिथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग दिया गया है।
सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसले
बंगाल में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट (राज्य मंत्रिमंडल) की पहली बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए गए और विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सीमा सुरक्षा से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण फैसले में भारत- बांग्लादेश सीमा पर बिना बाड़ रहित क्षेत्रों में तारबंदी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।
सुवेंदु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा
दिलीप घोष : पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन
अग्निमित्रा पाल: नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग
अशोक कीर्तनिया : खाद्य विभाग
खुधीराम टुडू : आदिवासी विकास विभाग
निशिथ प्रामाणिक : उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग
पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जरूरी जमीन हस्तांतरण का काम 45 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 45 दिन के अंदर पूरी की जाएगी। इसके अलावा, राज्य में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लागू को लागू कर दिय गया है। साथ ही राज्य में नए अपराधिक कानून को भी सोमवार से ही लागू करने का फैसला किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved