img-fluid

इंदौर सराफा में दुकानदारी को लेकर मारपीट, 4 लड़कों पर केस दर्ज

May 12, 2026

इंदौर। इंदौर के सराफा इलाके में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चांदी मार्केट में दुकानदारी को लेकर विवाद में 4 लड़कों ने एक युवक से मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इन्दौर सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि फरियादी राहुल बागले पिता राजेश बागले चांदी मार्केट में काम करता है। दुकानदारी को लेकर रामराज, अजय सिंह, देविंद और देवराज से विवाद हो गया। चारों ने राहुल के साथ मारपीट कर दी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फरियादी की शिकायत पर थाना सराफा में धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।


  • राजकुमार लिटोरिया, थाना प्रभारी, सराफा फरियादी राहुल बागले पिता राजेश बागले हैं। ये चांदी मार्केट में अपना काम करता है। दुकानदारी को लेकर इनमें आपस में विवाद हो गया। रामराज, अजय सिंह, देविंद और देवराज। इन चार लड़कों ने इसके साथ मारपीट कर दी है। जिस पर से इसकी रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अपराध 26 धारा 115(2), 296, 351(3), 5 कायम किया गया पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • Why Did PM Modi Advise Against Buying Gold? Discover the 3 Major Reasons Behind the 'Gold Strike'

    Tue May 12 , 2026
    New Delhi: The eyes of the entire world are currently fixed on the ongoing conflict between the United States (US) and Iran. This conflict, which began on February 28, has thrown the global market into turmoil. Alarm bells have also started ringing for India, as the supply of petrol, diesel, and cooking gas (LPG)—which arrives […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved