img-fluid

पहले मासूम को तालाब में फेंका, फिर खुद कूद गई मां, दोनों की मौत

May 12, 2026

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur, Rajasthan) से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने बच्चे के साथ सुसाइड कर लिया. ग्रामीणों के मुताबिक, महिला ने पहले अपने बच्चे को मारा फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. लोगों ने बताया कि महिला ने पहले अपने बच्चे को तालाब में फेंका, फिर खुद तालाब में कूद गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला उसके बच्चे के शव को बरामद कर लिया है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास सड़क किनारे स्थित तालाब में एक महिला और बच्चे का शव मिला है. महिला व बच्चे का शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर मनियां पुलिस पहुंची और गामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला. लेकिन पुलिस को किसी ने बताया कि महिला बच्ची के साथ तालाब में कूदी है. इस पर पुलिस ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 2 घंटे बाद बच्चे के शव को बाहर निकाल लिया गया.


  • महिला ने पहले बच्ची को फेंका
    स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला करीब 2 साल की बच्ची को साथ लेकर तालाब के नजदीक घूम रही थी और देखते ही देखते उसने पहले बच्चे को तालाब में फेंका, बाद में खुद कूद गई. पुलिस ने दोनों के शवों को लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं. पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर ली है. वहीं इस मामले में की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि महिला सुसाइड क्यों किया?

    दोनों के शव बरामद
    मनियां थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय सुमन पत्नी जितेंद्र लोधा निवासी कुइयां गांव बसेड़ी के रूप में हुई है. महिला अपने बच्चे को लेकर तालाब में क्यों कूदी और दोनों ने सुसाइड क्यों किया. मृतिका ने सुसाइड क्यों किया इसकी पुलिस जांच कर रही है.

    Share:

  • भोपाल में 41 साल बाद साफ होगी यूनियन कार्बाइड की जहरीली जमीन, 3 करोड़ से शुरू होगा महाअभियान

    Tue May 12 , 2026
    भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में 41 साल पहले हुई गैस त्रासदी के बाद अब यूनियन कार्बाइड परिसर (Union Carbide Complex) को पूरी तरह जहर मुक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने करीब तीन करोड़ रुपये का एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत जहरीली मिट्टी और दूषित भूजल को वैज्ञानिक तकनीकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved