img-fluid

भोपाल में सांप्रदायिक बवाल, पुलिस पर पथराव

May 13, 2026

भोपाल। भोपाल (Bhopal) में पिछले दिनों लिव इन (Live-in relationship) में रह रहे मुस्लिम युवक (Muslim Youth) और हिन्दू युवती (Hindu Young Woman) को पकड़ने और उनकी पिटाई करने तथा युवक को अर्द्धनग्न कर मुंह पर कालिख पोतने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कल रात सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई। है, पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने एहतियातन धारा 144 लागू कर। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। कुछ मुस्लिम संगठनों ने भोपाल बंद की चेतावनी भी दी है ।



  • यह घटना गौतम नगर इलाके स्थित एक होटल की बताई जा रही है, जहां हिन्दू संगठन के कुछ युवकों ने युवक -युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था और उसके बाद में युवकों ने युवक की पिटाई कर दी, जबकि युवती का कहना था कि वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। पिटे युवक ने बाद में समाज के लोगों के बीच में पहुंचकर धार्मिक भावनाएं भी आहत करने का आरोप लगाया और उसके बाद लोग आक्रोशित हो गई।

    Share:

  • नंदानगर अस्पताल पर 20 लाख का किराया बाकी... ट्रस्ट ने ताला जड़ने की दी चेतावनी

    Wed May 13 , 2026
    मजदूरों के हक की जमीन पर बने स्कूल-अस्पताल, पर किराया नहीं दे रहे स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग पर गांधी मजदूर स्मारक ट्रस्ट का करोड़ों की जमीन दबाने का आरोप इंदौर। मजदूरों (Workers) के हितों के लिए बनाई गई गांधी मजदूर स्मारक ट्रस्ट (Gandhi Labour Memorial Trust) की जमीन (Rent) का किराया वर्षों से अटका हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved