img-fluid

PM मोदी के मुरीद हुए नॉर्वे के पूर्व मंत्री, बोले- ग्रीन विजन से सीखे पश्चिम

May 13, 2026

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी नॉर्वे दौरे से पहले नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहेम ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। सोलहेम ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बताते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को उनकी ‘ग्रीन ग्रोथ’ नीति से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

नॉर्वे के प्रतिष्ठित अखबार डेगेंस नेरिंग्सलिव में प्रकाशित अपने लेख में एरिक सोलहेम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पर्यावरण और विकास को साथ लेकर चलने वाला मॉडल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से अपील की कि वे पीएम मोदी के विचारों को गंभीरता से सुनें।


  • सोलहेम ने लिखा कि किसी भी बड़े देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसे अपने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना समर्थन और प्यार मिलता हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता 70 प्रतिशत के करीब है, जो उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करती है। उन्होंने पीएम मोदी के साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के सफर को भी असाधारण बताया। सोलहेम ने लिखा कि मोदी ने अपने जीवन और राजनीतिक करियर को अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर बनाया।

    एरिक सोलहेम ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो चीन सहित कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर है। उन्होंने कहा कि अगर इसी गति से विकास जारी रहा तो वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। सोलहेम ने मोदी सरकार के दौरान देश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी उल्लेखनीय बताया।

    Share:

  • तीन साल तक शादी का सपना दिखा करता रहा शोषण, युवती ने बनाया दबाव तो जबरन पिलाया जहर

    Wed May 13 , 2026
    सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवती को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर तीन साल तक संबंध रखने वाले प्रेमी ने युवती को घर बुलाकर मारपीट की और जबरन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved