img-fluid

इन्दौर: शहर से अटाला हटाया और फिर नेहरू पार्क में जमाया

May 15, 2026

इससे पहले भी वहां जमा अटाला हटाने में एक माह लग गया था, लेकिन फिर से भंगार का ढेर लगना शुरू

इन्दौर। कुछ महीनों पहले ही नेहरू पार्क (Nehru Park) की सफाई कर वहां से बड़े पैमाने पर अटाला (garbage) हटाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड (Trenching Ground) भेजा गया था, लेकिन थोड़े ही दिनों में वहां स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते फिर से अलग-अलग हिस्सों में भंगार जमा होना शुरू हो गया है। पिछले 15 दिनों में वहां अलग-अलग हिस्सों में शहरभर के झोनलों और अन्य कार्यालयों से अटाला हटाकर नेहरू पार्क भेजा जा रहा है।


  • नगर निगम के गोडाउनों की हालत खस्ताहाल है। वहां पहले से ही जमा भंगार के कारण आसपास के रहवासियों की शिकयतें निगम अफसरों तक पहुंच रही है। राजकुमार ब्रिज के नीचे बने गोदाम का अटाला सडक़ों तक फिर जमा होने लगा है। निगम के कई खटारा वाहन झोनलों पर पटक दिए थे, जो स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते वहां से हटाकर नेहरू पार्क भेजे जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से नेहरू पार्क में फिर से भंगार सामग्री अलग-अलग हिस्सों में रखी जा रही है। कई गाडिय़ों के कलपुर्जे से लेकर पुराने लीटरबिन और कई अन्य सामग्री का वहां ढेर लग गया है। पहले निगम के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए थे कि वे अपने यहां का समस्त अनुपयोगी सामान ट्रेंचिंग ग्राउंड या ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास पटके, लेकिन कई झोनलों से सामग्री सीधे नेहरू पार्क भेज दी।

    Share:

  • इंदौर के बड़े प्रमुख चौराहों की हटेंगी बाधाएं

    Fri May 15 , 2026
    यातायात पुलिस ने तैयार किया प्लान ब्रिक्स सम्मेलन से पहले होंगे सुधार कार्य, संबंधित विभागों को लिखे पत्र इंदौर। शहर (Indore) के व्यस्त चौराहों (Busy intersections) पर रोज लगने वाले जाम और अव्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस (Traffic Police) ने चारों जोन के प्रमुख चौराहों को लेकर एक प्लान तैयार किया है। इन चौराहों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved