img-fluid

इंदौर: पेमेंट अटका तो ठेकेदार ने चंद्रभागा सडक़ का काम रोक दिया

May 15, 2026

अब निगम ने किया 20 लाख का भुगतान
इंदौर। चंद्रभागा (Chandrabhaga ) क्षेत्र में बनाई जा रही सडक़ (Road) का काम ठेकेदार (Contractor) के द्वारा नगर निगम से भुगतान नहीं मिलने के कारण रोक दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम द्वारा ठेकेदार को 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। अब उम्मीद है कि इस रुके हुए काम में तेजी आ जाएगी।



  • नगर निगम के द्वारा चंद्रभागा में मेन रोड की सडक़ का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। यह सडक़ चंद्रभागा के हनुमान मंदिर से लेकर कलालकुई मस्जिद तक बनाई जा रही है। सडक़ को चौड़ा करने के लिए नगर निगम के द्वारा बड़ी संख्या में मकान के आगे के निर्माण तोड़े गए थे। इस सडक़ का निर्माण का काम तो शुरू हो गया था, लेकिन पिछले कई दिनों से ठेकेदार के द्वारा काम बंद कर दिया गया है, जिसके चलते हुए इस क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग पगनीसपागा से चंद्रभागा होते हुए सरवटे बस स्टैंड या फिर संजय सेतु के लाइफ लाइन मार्ग पर आना चाहते हैं, उन लोगों के लिए यह रास्ता पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है।

    जनता को हो रही इस परेशानी की तरफ नगर निगम के अधिकारियों का भी ध्यान गया है। पिछले दिनों नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल द्वारा इस कार्य के प्रभारी अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर के साथ इस सडक़ का दौरा किया गया था। इस दौरे के दौरान ठेकेदार के द्वारा पेमेंट नहीं मिलने की शिकायत अधिकारियों के सामने भी दर्ज कराई गई थी। ठेकेदार का कहना था कि जितना पैसा जेब से लगा चुका हूं, उसमें से कुछ भुगतान मिलना चाहिए अन्यथा काम करना संभव नहीं हो पाएगा। ठेकेदार के द्वारा इस काम को बंद कर दिया गया था। इसके परिणाम स्वरूप नगर निगम द्वारा अभी 2 दिन पूर्व ही ठेकेदार को 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इस भुगतान के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि इस अधूरी पड़ी सडक़ के निर्माण के कार्य में तेजी आ जाएगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने तक यह काम पूरा हो सकता है।

    Share:

  • चीन में जासूसी का डर! ट्रंप, मस्क और टिम कुक तक नहीं ले गए अपने फोन

    Fri May 15 , 2026
    डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के साथ गए कई बड़े कारोबारी और अमेरिकी अधिकारी अपने पर्सनल फोन और लैपटॉप साथ नहीं ले गए. इनमें एलन मस्क और एपल सीईओ टिम कुक जैसे बड़े नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं. चीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved