img-fluid

पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टै्स, डीजल और एटीएफ पर शुल्क घटाया

May 16, 2026
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum products) के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (windfall tax) लागू कर दिया है। वहीं डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) के निर्यात शुल्क में कटौती कर तेल कंपनियों को राहत दी गई है। नई दरें 16 मई से प्रभावी हो गई हैं।

  • वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब पेट्रोल के निर्यात पर तीन रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स देना होगा। दूसरी ओर, डीजल पर निर्यात शुल्क 23 रुपये से घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 33 रुपये से कम कर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर को भी शून्य कर दिया है।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर किसी प्रकार का अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमतों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा।

    विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-इस्राइल तथा ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ऐसे हालात में सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कंपनियों द्वारा अधिक मुनाफे के लिए अत्यधिक निर्यात को रोकने के उद्देश्य से पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगाया है।

    उल्लेखनीय है कि सरकार समय-समय पर वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के आधार पर निर्यात शुल्क की समीक्षा करती रही है। 30 अप्रैल की समीक्षा में डीजल पर 23 रुपये और एटीएफ पर 33 रुपये प्रति लीटर शुल्क तय किया गया था। इससे पहले 26 मार्च को डीजल पर 21.50 रुपये तथा एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाया गया था। बाद में 11 अप्रैल की समीक्षा में इसे बढ़ाकर क्रमशः 55.5 रुपये और 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था।

    Share:

  • Middle East Crisis में भारत के प्लान-बी का कमाल..... ग्लोबल संकट के बीच Import-Export में वृद्धि

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान तनाव (US-Iran Tensions), होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) बंद और इससे क्रूड की कीमतों (Crude Prices) में लगी आग के चलते ग्लोबल टेंशन चरम पर है. दुनिया के तमाम देशों में इससे उपजे तेल-गैस संकट (Oil and Gas Crisis) से हाहाकार मचा है और महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved