img-fluid

इंदौर: गर्मी की तपिश में ‘मेंटनेंस कट’ से उबल रहा शहर

May 16, 2026

मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद होने से लोग बेहाल, गर्मी में बुजुर्ग-बच्चों की बढ़ी परेशानी

इंदौर। एक ओर शहर (Indore) में 43 डिग्री की भीषण गर्मी (Scorching heat) लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनी (electricity company) द्वारा प्री-मानसून मेंटनेंस (Maintenance) के नाम पर की जा रही घंटों बिजली कटौती ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली बंद रहने से लोग परेशान नजर आए।



  • गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोग कूलर, पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं, वहीं अचानक होने वाली बिजली कटौती से घरों में हालात बदतर हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बीमार लोगों और छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। सुबह के समय बिजली बंद रहने से गृहिणियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई का समय भी सुबह का होने से लोगों को पानी भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑफिस और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए निकलने वाले लोगों की दिनचर्या भी बिजली कटौती से बिगड़ती नजर आई।

    8 लाख उपभोक्ता… आक्रोश
    शहर में बिजली कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 8 लाख के पार पहुंच चुकी है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि प्री-मानसून मेंटनेंस जरूरी प्रक्रिया है, ताकि बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसी कारण अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली बंद की जा रही है। हालांकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई क्षेत्रों में 15 दिन के भीतर दूसरी बार बिजली बंद की गई है। लोगों का कहना है कि मेंटनेंस के नाम पर खंभे और ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत आम जनता को भीषण गर्मी में परेशान होकर चुकानी पड़ रही है

    सब्र टूट रहा… फिलहाल मेंटनेंस विराम की सलाह
    लगातार बढ़ती गर्मी और बार-बार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कंपनी को मेंटनेंस कार्यों के लिए ऐसा समय तय करना चाहिए, जिससे आमजन को कम से कम परेशानी हो। लोगों का यह भी कहना है कि भीषण गर्मी में मेंटनेंस के नाम पर बत्ती गुल पर फिलहाल विराम लगाना चाहिए

    Share:

  • इन्दौर : लीज की जमीन पर बनी फैक्ट्री में आग, धुआं अस्पताल में घुसा, मचा हडक़म्प

    Sat May 16 , 2026
    इन्दौर। नावदापंथ ब्रिज (Navadapath Bridge) के पास मेट्रो कॉलोनी (Metro Colony) में आज सुबह प्लास्टिक दाना फैक्ट्री (Plastic Granule Factory) में आग (Fire Breaks Out) लग गई, जिसका धुआं पास के चोइथराम नेत्रालय अस्पताल में घुस गया, जिससे मरीजों में हडक़म्प मच गया। रहवासियों का आरोप है कि यह फैक्ट्री लीज की जमीन पर बनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved