
- बरखेड़ा खरीदी केंद्र पहुंचे जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों से की मुलाकात
पनागर। ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ा खरीदी केंद्र में लगभग 340 किसान अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए परेशान हैं। उनका स्लॉट बुक होने के बाद भी उनको बोल दिया गया कि आप समीप की अन्यत्र खरीदी केंद्र में माल ले जाकर तुलवा दें इस बेतुकी निर्देश पर किसानों में शासन के प्रति गहन रोष व्याप्त है। पीडि़त किसानों के सम्मुख बरगी के पूर्व विधायक और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव पहुंचे और उन्होंने सभी किसानों से चर्चा कर एसडीएम से बात की और उन्हें किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।
दरअसल खरीदी का समय कल 16 को आखिरी है और सैकड़ों किसानों का लगभग 5000 क्विंटल माल तौल होकर पड़ा है। इसी प्रकार अनेक किसानों का माल उनका स्लॉट बुक होने के बाद लोकल गांव के लोगों का माल भी नहीं लिया जा रहा है। अन्य समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी से बात की गई सभी किसान अन्य जगह जाने तैयार नहीं है और अगर माल की तौल नहीं होती है तो किसान दो दिन के बाद आंदोलन करने मजबूर होंगे। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव के साथ संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विमल जैन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजा श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस पनागर अध्यक्ष आकाश प्रजापति, पार्षद तुलसी कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, कृषक सुशील केवट के साथ सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।