img-fluid

मुख्यमंत्री विजय के फैसले से नाराज दिखे विशाल, बोले- फिल्म इंडस्ट्री मुश्किल दौर में

May 18, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर (Rajendra Arlekar) ने मुख्यमंत्री (Joseph Vijay) की सिफारिश पर मंत्रियों के विभाग आवंटन को मंजूरी दे दी। इसी फैसले के बाद अभिनेता (Vishal) ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चिंता जाहिर की है।

दरअसल, टीवीके विधायक राजमोहन को स्कूल शिक्षा के साथ-साथ फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट साझा किया।


  • “इंडस्ट्री को अनुभवी नेतृत्व की जरूरत”

    विशाल ने लिखा कि मुख्यमंत्री विजय द्वारा मंत्रियों का चयन देख खुशी हुई, लेकिन फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट जैसे अहम विभाग ऐसे व्यक्ति को सौंपे जाने से उन्हें निराशा हुई, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव बेहद कम है।

    उन्होंने कहा कि तमिल फिल्म उद्योग इस समय गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है और प्रोड्यूसर्स व प्रोडक्शन हाउस को राहत की जरूरत है। विशाल ने यह भी कहा कि खुद मुख्यमंत्री विजय पिछले कई दशकों से फिल्म जगत से जुड़े रहे हैं और वे इंडस्ट्री की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।

    विशाल ने सरकार के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें

    अभिनेता ने अपने पोस्ट में सरकार से फिल्म उद्योग के लिए कुछ अहम कदम उठाने की अपील भी की। उन्होंने मांग की कि:

    • सरकार खुद टिकटिंग विंडो शुरू करे, जिससे अतिरिक्त शुल्क कम हो और राजस्व भी बढ़े।
    • लोकल बॉडी टैक्स खत्म किया जाए, क्योंकि तमिलनाडु में दोहरी टैक्स व्यवस्था लागू है।
    • छोटी फिल्मों को मिलने वाली सब्सिडी में बढ़ोतरी की जाए।

    विशाल ने कहा कि यह मांगें नई नहीं हैं और पिछले कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री इन्हें उठाती रही है।

    अरुण विजय ने दिया जवाब

    वहीं अभिनेता Arun Vijay ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए और जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

    अरुण विजय ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री इंडस्ट्री की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित हैं तथा उम्मीद है कि उचित समय पर समाधान भी निकाला जाएगा।

    Share:

  • लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत, कई घायल

    Mon May 18 , 2026
    लखीमपुर खीरी. लखीमपुर-बहराइच (Lakhimpur-Bahraich) नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे (Horrific Accident) में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात पुरुष और दो महिलाएं बताईं जा रही हैं। हादसा ट्रक (Truck) और मैजिक गाड़ी (‘Magic’ Van) की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved